फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रएसएस के नगर कार्यवाह पर मारपीट-फायरिंग का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएसएस के नगर कार्यवाह को पीटा, गंभीर
विज्ञापन


पीड़ित अस्पताल में भर्ती, 4 के खिलाफ केस दर्ज
सड़क पर लगे टाइल्स तोड़ने का लगाया आरोप

अमर उजाला ब्यूरो
जेवर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक (आरएसएस) के नगर कार्यवाह दिलीप सिंह ने पड़ोसियों पर मारपीट और फायरिंग कर हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित को जेवर स्थित निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। दिलीप के भाई बॉबी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी दिलीप उर्फ सोनू की कस्बे में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। रविवार देर शाम दुकान बंद कर वह घर जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में मुकेश तीन साथियों के साथ मिला और कहा कि उन्होंने सड़क पर टाइल्स से बने ब्रेकर को तोड़ा है। इनकार करने पर चारों ने दिलीप की पिटाई कर दी। पीड़ित के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित के भाई का कहना है कि आरोपियों ने अवैध हथियार से फायरिंग भी की। जेवर कोतवाली प्रभारी एसएस भाटी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें