हेडिंग : दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर 2.50 लाख ठगे
शिक्षिका को बचपन की सहेली ने दिया नौकरी लगवाने का झांसा
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर एक महिला से ढाई लाख रुपये ठग लिए गए। ठगी का पता चलने पर महिला ने दुबई पुलिस से ऑनलाइन शिकायत की। इसके बाद दुबई पुलिस के कहने पर उन्होंने स्थानीय पुलिस सेक्टर-39 कोतवाली में शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-45 निवासी सैयदा शाहिद ग्रेटर नोएडा स्थित एक स्कूल में शिक्षिका हैं। शाहिदा का आरोप है कि बचपन की सहेली स्वाति दुबई में रहती है। कुछ महीने पहले वह भारत आई थी तो दोनों की मुलाकात हुई थी। स्वाति ने कहा था कि वह दुबई में जेम्स इंटरनेशनल स्कूल में उसकी नौकरी लगवा सकती है। इस बीच फोन पर स्वाति से बात होती रही। 13 मार्च को स्वाति ने विश्वास में लेकर दुबई के बैंक खाते में 2.50 लाख रुपये डलवा लिए। इसके बाद जल्द दुबई बुलाने व नौकरी का भरोसा दिलाया। अब स्वाति ने सैयदा का नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया है और संपर्क नहीं हो पा रहा है। इसके बाद पीड़िता ने इसकी ऑनलाइन शिकायत की।