फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो ने रिक्शे में मारी टक्कर, एक की मौत, 4 गंभीर

Sat, 06 Apr 2019 10:03 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। गांव बसंतगढ़ के पास खराब हुए रिक्शे को ठीक करते समय मिस्त्री और एक युवक को सवारियों से भरे एक ऑटो ने सीधी टक्कर मार दी। हादसे में मिस्त्री व युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं इस ऑटो में सवार चालक सहित तीन युवक भी घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने 22 वर्षीय मिस्त्री अरमान को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सल्ल्यान मोहल्ला नई बस्ती जिला गौतम बुद्धनगर (यूपी) निवासी 22 वर्षीय घायल मुकेश ने बताया कि वह पलवल में सब्जी बेचने का काम करता है और अपनी पत्नी के साथ कई महीनों से अलीगढ़ रोड स्थित धान मिल के पास किराए के एक मकान में रहता है।

शुक्र वार की दोपहर वह अपने गांव से घर के सामान को रिक्शे में लेकर पलवल आ रहा था। तभी गांव बसंतगढ़ के पास अचानक रिक्शा खराब हो गया और खराब रिक्शे को रोड किनारे लगाकर वह मिस्त्री से ठीक करवा रहा था। तभी गांव चांदहट की तरफ से सवारियों से भरे एक ऑटो ने रिक्शे में टक्कर मार दी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को मामले की शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें