फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम्हौरीकलां में ट्रैक्टर दुर्घटना में एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर दुर्घटना में घायल की मौत
विज्ञापन

ललितपुर। ग्राम बम्हौरीकलां में बीते रोज हुई ट्रैक्टर दुर्घटना में घायल परशुराम की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

ग्राम बम्हौरीकलां निवासी मुरारी (50) पुत्र हरनारायण अपने भाई परशुराम (40) व पुत्र जितेंद्र (20) के साथ फसल की कटाई के लिए ट्रैक्टर से ग्राम जीरोन स्थित खेत पर जा रहे थे। गांव के बाहर रास्ते में पुलिया के पास अचानक उनके तेज रफ्तार ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर- ट्रॉली समेत पुलिया के नीचे जा गिरा । इससे जितेंद्र और परशुराम ट्रॉली के नीचे दब गए थे, जबकि मुरारी किसी प्रकार ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकलकर मदद के लिए चिल्लाने लगा। यह सुनकर आसपास के ग्रामीण एकत्रित हो गए और परशुराम और जितेंद्र को बाहर निकाला। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने तीनों की हालत गंभीर होने पर झांसी रेफर कर दिया था। झांसी ले जाते समय बबीना के पास रास्ते में परशुराम की हालत अधिक बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें