फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर की चपेट में आने से बाइक पर सवार दो चचेरे भाईयों में एक की मौत दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कंटेनर से टकराई बाइक, युवक की मौत
विज्ञापन

तावड़ू। तावडू-नूंह रोड पर बृहस्पतिवार को गांव ग्वारका बांध के नजदीक एक कंटेनर की चपेट में आने से बाइक सवार दो चचेरे भाइयों में से एक की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नगर के ग्लोबल हेल्थ केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नूंह सीएचसी भेज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर कंटेनर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

घायल आकिब (21) निवासी गांव चीला थाना तावडू ने बताया कि शुक्रवार को वह और उसका चचेरा भाई आरिफ (25) बाइक से चीला से तावडू किसी काम से जा रहे थे। आरोप है कि दोपहर करीब 1:30 बजे जब वह तावडू-नूंह रोड पर गांव ग्वारका बांध के निकट पहुंचे तो आरोपी कंटेनर ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिए और कंटेनर को रोड के साथ बनी एक होटल की ओर मोड़ दिया। जिसकी वजह से बाइक अनियंत्रित होकर कंटेनर के पिछले हिस्से में जा टकराई। बाइक आरिफ चला रहा था, जिसकी इस हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आकिब को गंभीर चोटें आई हैं। उसका एक पैर दो जगह से टूट गया है। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद से ही गांव में मातम का छाया हुआ है। आरिफ ड्राइवरी व मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें