फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के आरोपी को पु लिस ने लिया हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
हेडिंग:
विज्ञापन

11वीं के छात्र हत्याकांड में मुख्य आरोपी को पुलिस ने लिया हिरासत में
हत्या को लेकर कड़ी से कड़ी जोड़ने में जुटी है पुलिस
पत्थरबाजी और लड़की प्रपोज करने के कारण हत्या होने की बात आई सामने
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। फेज-थ्री कोतवाली क्षेत्र में 11वीं के छात्र की हत्या मामले में पुलिस ने युवक अरुण को नामजद करते हुए हिरासत में लिया है। पूछताछ में हत्या के पीछे दोस्त की गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने की बात सामने आ रही है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि अभी आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उसके बाद ही खुलासा होगा कि आखिर हत्या क्यों की गई।
चोटपुर कालोनी निवासी आकाश की शनिवार को अपहरण कर गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आकाश जिस लड़की को चाहता था। वह अरुण के दोस्त की गर्लफ्रेंड थी। अरुण को दोस्त ने बताया कि आकाश उसकी गर्लफ्रेंड से शादी करने के लिए परेशान कर रहा है। इस पर अरुण ने आकाश को समझाने की बात कही थी। अरुण ने जब आकाश का समझाया तो वह मानने को तैयार नहीं हुआ। इसी बात को लेकर बीते सप्ताह हिंडन किनारे दोनों पक्षो में पत्थरबाजी हुई थी जिसमें अरुण का दोस्त घायल हो गया था। इस पर घायल दोस्त ने आकाश को खत्म करने की योजना बनाई। आकाश जब घर से निकला था तो उसे अपने साथ हिंडन के दूसरे क्षेत्र में ले जाकर हत्या कर दी गई। पुलिस का कहना है कि पत्थरबाजी के कारण युवकों में विवाद हुआ था। अरुण समेत 3-4 लोग हत्या में शामिल हैं। हालांकि, अभी पूछताछ की जा रही है और उसके बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन


पीड़ित परिजनों का कहना है कि हत्या के पीछे कोई और कारण है। उनका बेटा इस तरह का नहीं था। पुलिस और हत्यारोपी असल बात को छिपा रहे हैं आखिर की उनके बेटे की हत्या का कारण क्या रहा है। यह पुलिस ही सही जानकारी कर सकेगी।
विज्ञापन

-------
इंस्पेक्टर अमित कुमार सिंह का कहना है कि हत्या में अरुण को नामजद कर लिया है। मगर अभी उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हत्या की कड़ी से कड़ी जुड़ने के बाद उसकी गिरफ्तार कर ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें