फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराए पर लिया ट्रैक्टर-ट्रॉली बेचने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज में एक ग्रामीण ने दो लोगों पर किराए पर ट्रैक्टर-ट्रॉली ले जाने के बाद उसे बेच देने का आरोप लगाया। मंगलवार को अरविंदनगर दो नंबर शक्तिफार्म निवासी भोलानाथ बाला ने कोतवाली में तहरीर दी। कहा कि बसगर गांव और इस्लामनगर नानकमत्ता गांव के दो युवक उसका ट्रैक्टर- ट्रॉली (यूए06बी-2820) किराए पर 25 हजार रुपये प्रति माह तय कर ले गए। उन पर करीब तीन लाख रुपये किराया हो चुका है। आरोप है कि दोनों ने उसे न तो किराए की रकम दी और न ही ट्रैक्टर-ट्रॉली को लौटाया। बीती 31 मई को शक्तिफार्म चौकी में तहरीर दी तो प्रधान ने 15 दिन का समय देते हुए उन्हें छोड़ दिया और पैसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली दिलाने की जिम्मेदारी ली। आरोप है कि युवकों ने उसका ट्रैक्टर-ट्रॉली बेच दिया। अब उसने ट्रैक्टर-ट्राली, रकम मांगी तो आरोपियों ने उसे धमकी दी और गाली-गलौच कर भगा दिया। उसने कोतवाल संजय कुमार से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें