फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में दिल्ली से वांछित लुटेरा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में दिल्ली का वांछित लुटेरा गिरफ्तार
विज्ञापन

साथी के साथ नोएडा में चोरी की बाइक से वारदात करने आया था
पैर में लगी गोली, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे हैं आरोपी पर नोएडा व दिल्ली में

नोएडा। एक वांछित लुटेरे को नोएडा के थाना फेज तीन पुलिस ने शुक्रवार को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। उसका साथी भाग निकलने में कामयाब रहा। गिरफ्तार आरोपी पर नोएडा व दिल्ली में एक दर्जन से ज्यादा लूट व गैंगस्टर आदि के मुकदमे हैं। नोएडा पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी की सूचना दिल्ली पुलिस को दे दी है। पुलिस अब उसके फरार साथी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी की पहचान कपला थाना ककोड़ बुलंदशहर निवासी बिलाल के रूप में हुई है। क्षेत्राधिकारी द्वितीय राजीव कुमार सिंह ने बताया कि बिलाल साथी दीपक उर्फ दीपू के साथ नोएडा में वारदात करने के इरादे से घूम रहा था। शाम करीब सवा चार बजे एफएनजी मार्ग पर बहलोलपुर गांव के सामने उसका थाना फेज तीन पुलिस से सामना हो गया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो बदमाश फायरिंग कर भागने लगे। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। एक गोली बाइक चला रहे बिलाल के बाएं पैर में घुटने के नीचे लगी और वह बाइक सहित सड़क पर गिर गया। उसका साथी दीपक मौके से फायरिंग कर फरार हो गया। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि बिलाल को मौके से गिरफ्तार कर उसके पास से एक तमंचा बरामद किया गया है। बरामद अपाचे बाइक दिल्ली से चोरी की गई है। बिलाल नोएडा के थाना सेक्टर-58 और दिल्ली के थानों से जेल जा चुका है। वह फिलहाल दिल्ली से कुछ मामलों में वांछित था। बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस ने उस पर 5000 रुपये का इनाम भी घोषित किया था। दिल्ली पुलिस से आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। मौके से फरार उसके साथी दीपू की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें