फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग की पीटपीटकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। इंडरी खंड के गांव सूड़ाका में मंगलवार सुबह चार भाईयों ने कूड़े को लेकर बढ़े विवाद में 65 वर्षीय बुजुर्ग अहमद्दीन की हत्या कर दी। इस मामले की सूचना पाकर नूंह सदर थाना पुलिस ने बुजुर्ग के शव को अपने कब्जे में लेकर नूंह सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने बुजुर्ग के शव को नलहड मेडिकल कॉलेज में भेज दिया। पुलिस ने मृतक बुजुर्ग के बेटा असफाक अहमद की शिकायत पर पड़ोसी समीम, उमर, शहजाद व सद्दीक के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मृतक के बेटा असफाक ने बताया कि उनके घर के पास उक्त आरोपी कूड़ा डाल रहे थे। उनके पिता ने उनसे कूड़ा को दूर डालने को कहा। इसी बात को लेकर उक्त चारों भाईयों ने उनके पिता को पहले गाली देनी शुरू किया। काफी समय तक बहस चलती रही। उक्त आरोपियों ने इसके बाद उनके पिता पर लाठी, डंडा व सरिया से जोरदार हमला कर दिया। जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बुजुर्ग पिता अधिक चोट सहन नहीं कर सके। इस दौरान शोर सुनकर लोग भी मौके पर आए लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
उनके छोटे भाई जावेद की पत्नी फरजाना ने पिता को बचाने की कोशिश की तो वसीम ने उनके ऊपर भी लाठी से हमला कर दिया। इस दौरान मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए लेकिन आरोपी मौके से भाग गए।पुलिस को मामले की सूचना दी गई। जांच अधिकारी ने बताया कि उक्त चारों भाईयों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो ऱ् नलहड़ मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग का पोस्टमार्टम कराने पहुंचे परिजन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें