फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेवात

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। शहर के चूहीमल निवासी देवेंद्र उर्फ लील्लू के धर्म परिवर्तन कराने के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी अबु बकर ने रिमांड के दौरान कई राज खोले हैं। इस मामले में पुलिस ने बुधवार की देर शाम तावडू खंड के गांव गवारका निवासी शहजाद को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित ने अपनी शिकायत में सिर्फ अबु बकर का नाम ही बताया था लेकिन तीन दिन की पुलिस रिमांड के दौरान इस मामले में अन्य नाम सामने आए हैं। इनमें उसके साथ मुबीन, आलिया, मास्टर सोहराब निवासी गांव खरखड़ी तावडू के अलावा इम्तियाब, शाहिद निवासी गांव सलंबा भी शामिल है।
विज्ञापन

शहजाद को पुलिस ने बृहस्पतिवार को नूंह कोर्ट में पेश किया। जहां से पुलिस ने उक्त आरोपी को भी रिमांड पर लिया है। इस मामले में जांच अधिकारी ने बताया कि रिमांड के दौरान मुख्य आरोपी अबु बकर ने ही शहजाद का नाम बताया है। उन्होंने बताया कि शहजाद व अन्य साथियों के साथ मिलकर वह तावडू में काफी दिनों से गलोबल पीस सेंटर चलाते थे, जहां पर लोगों का धर्म परिवर्तन कराने का कार्य चल रहा था। इसके लिए गांवों में जाकर पैसा एकत्रित कर फंड जुटाते थे। इनमें से पुलिस ने बुधवार को शहजाद को गिरफ्तार कर लिया जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
अब तक 20 से 25 लोगों का कराया धर्म परिवर्तन
जांच अधिकारी ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व गलोबल पीस सेंटर बंद होने के बाद आरोपियों ने दावत ए इस्लाम नाम से एक और संस्था को खोला। इसमें भी गांवों में जाकर चंदा एकत्रित कर गरीब लोगों के धर्म बदलने का रैकेट चला रहे थे। लोगों पर प्रभावित करने के लिए दिल्ली के शाहीन बाग से काफी पुस्तकें भी मंगवाई गई। नूंह जिले में ही अबु बकर ने अभी तक 20 से 25 लोगों के धर्म परिवर्तन कराने का दावा किया है। जबकि देश प्रदेश के अन्य हिस्सों में यह संख्या काफी अधिक बताई जा रही है। आरोपी शहजाद के रिमांड पर आने के बाद इसमें काफी राज खुलने का अनुमान है। पुलिस ने आरोपी शहजाद से लैपटॉप, किताबें आदि बरामद की है। जांच अधिकारी ने कहा कि अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें