फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। नई अनाज मंडी के पीछे वार्ड नंबर 6 के एक मकान में देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में अज्ञात द्वारा एक किशोर हसीन (9) पुत्र जाकिर को हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल किशोर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहर थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह 4 बजे पुलिस को अज्ञात द्वारा छत पर सो रहे एक 9 वर्षीय किशोर पर हमले की सूचना मिली थी। हालांकि पिता ने अपने ही परिवार के सदस्यों सहित 9 रिश्तेदारों पर हमला करने का शक जताया है।
विज्ञापन

प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां पर मिले परिजनों ने बताया कि देर रात हसीन पुत्र जाकिर निवासी तावडू अपने मकान में परिवार के साथ छत पर सोया हुआ था। रात को सर्दी महसूस होने पर परिवार के अन्य सदस्य कमरों में आकर सो गए। जबकि हसीन वहीं सोता रहा। सुबह होने पर हसीन की मां उसे जगाने गई तो वह खून से लथपथ बेहोशी की हालत में मिला। जिसे देखकर वह दंग रह गई। शोर मचाने पर अन्य परिजनों को पता चला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। गंभीर रूप से घायल हसीन को नगर के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे नूंह शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया। नूंह से चिकित्सकों ने उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। उन्होंने बताया कि घायल किशोर बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी है। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।
विज्ञापन

फोटोऱ्- घायल अवस्था में किशोर व मौके गमगीन परिजनों के बीच कार्रवाई में जुटी पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें