फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। बालाजी नर्सिंग इंस्टीट्यूट में अनियमितताओं की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को छापा मारा। सीएम कार्यालय से शिकायत आने के बाद पहुंची चार सदस्यीय टीम ने जरूरी दस्तावेज जब्त किए। करीब 3 घंटे तक की इस कार्रवाई के दौरान पुलिस भी साथ रही। आनन-फानन में विद्यार्थियों की छुट्टी कर दी गई।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि सीएम कार्यालय से स्वास्थ्य विभाग के निदेशक को संबंधित संस्थान के बारे में शिकायत मिली थी। शिकायत के मुताबिक नगर के इस संस्थान में भारी अनियमितताएं बरती जा रही थीं। नूंह सीएमओ के दिशा-निर्देश के मुताबिक सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से 4 सदस्य टीम संस्थान में जांच करने पहुंची। उन्होंने बताया कि इस दौरान मौजूद संस्थान संचालिका से काफी देर तक पूछताछ की गई। वहीं पूरे भवन का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया। संस्थान में मिले 6 से 7 रजिस्टर सहित कई अन्य संदिग्ध दस्तावेज कब्जे में लिए गए। जिनकी गहनता से जांच की जाएगी। छापे के दौरान भिवानी, हिसार व रेवाड़ी में संचालित कई कॉलेजों से संबंधित दस्तावेज मिलने की सूचना है। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई के दौरान डिप्टी सीएमओ पंकज वत्स, तावडू सीएचसी के प्रवर चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र सोलंकी व मुबीन मौजूद रहे।
जांच के लिए तैयार हैं
संस्थान संचालिका ने बताया कि उनके यहां पर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कक्षाएं लगाई जाती हैं। नियमों के मुताबिक ही संस्थान संचालित है। वह जांच के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

जीएनएम कोर्स के वसूल रहे थे मोटी रकम
नाम नहीं छापने की शर्त पर मौजूद लोगों ने बताया कि संस्थान में नर्सिंग जीएनएम कोर्स के लिए पंजीकरण किया जाता है। जिसके लिए मोटी फीस वसूलने का खेल होता है।
विज्ञापन

फोटोऱ् बालाजी इंस्टीट्यूट में छापेमारी के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें