फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिग लीग के कैंप में युवा क्रिकेटरों का हौंसला बढ़ाने पहुंचे कर्टनी वाल्श

विज्ञापन
विज्ञापन
बिग लीग के कैंप में युवा क्रिकेटरों का हौंसला बढ़ाने पहुंचे कर्टनी वाल्श
विज्ञापन

बिग क्रिकेट लीग के अध्यक्ष व पूर्व क्रिकेटर रूद्र प्रताप सिंह भी रहे मौजूद
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। काॅरपोरेट एंड एमेच्योर क्रिकेट की बिग क्रिकेट लीग के कैंप में रविवार को वेस्टइंडीज के पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर कर्टनी वाल्श ने युवा खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाया। उनके साथ बिग क्रिकेट लीग के अध्यक्ष व पूर्व क्रिकेटर रूद्र प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। लीग के आयोजनों को लेकर आठ मई को ग्रेटर नोएडा के निजी होटल में पर्दा उठेगा। यहां कर्टनी वाल्श, रुद्र प्रताप सिंह समेत लीग कमिश्नर दिलीप वेंगसरकर लीग के बारे में जानकारी देंगे।
दरअसल, 12वें खिलाड़ी स्पोर्ट्स के तत्वावधान में इस साल बिग क्रिकेट लीग का आयोजन किया जा रहा है। इस लीग के आयोजन के लिए देशभर के विभिन्न प्रदेशों और शहरों से बेहतरीन खिलाड़ियों का चयन किया गया। कोलकाता, दिल्ली, गुरुग्राम, मुंबई, लखनऊ, कानपुर और ग्रेटर नोएडा में ट्रायल कैंप आयोजित किए गए। इसके बाद सेक्टर-21ए नोएडा स्टेडियम में सुपर कैंप का आयोजन रविवार को किया। रविवार को नोएडा स्टेडियम में 78 खिलाड़ियों को सुपर कैंप में शामिल किया गया था। यहां से लीग के लिए मुख्य टीमों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

छह टीमें होंगी शामिल
पूर्व क्रिकेटर व बिग लीग के अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बिग लीग में कुल छह टीमें खेलेंगी। लीग के सभी मैच इकाना स्टेडियम में खेले जाएंगे। टीमों के नाम और लीग की तिथियों की जानकारी आठ मई को सार्वजनिक की जाएगी।
विज्ञापन

कर्टनी ने यादें की ताजा
क्रिकेट के बढ़ते क्रेज और गेंदबाजी की रफ्तार के सवाल पर कर्टनी वाल्श ने कहा कि एक समय था जब कर्टली एम्बरोज सबसे तेज गेंदबाजों में शुमार थे, लेकिन समय और तकनीक ने सब बदल कर रख दिया। आज आईपीएल जैसे मैचों में कई रिकॉर्ड बनते और टूटते दिखाई देते हैं। इस साल आईपीएल सीजन में सबसे तेज गेंद फेंककर मयंक यादव ने रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ 7/37 योगदान को ताजा करते हुए कहा कि यूपी के खिलाड़ी प्रतिभा के धनी हैं। नोएडा और ग्रेनो में शहीद विजय सिंह पथिक जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैदान होने से खिलाड़ियों को बेहतर प्लेटफार्म मिलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें