फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: पढ़ें बीते 24 घंटे में गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा और बुलंदशहर में आए कितने नए केस

Tue, 04 May 2021 01:11 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद/गुरुग्राम/फरीदाबाद/नोएडा

सार

जानिए गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा, गाजियाबाद और बुलंदशहर में 24 घंटे में कोरोना के कुल कितने मामले सामनेे आए, हर डिटेल...
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडाः 1446 नए संक्रमित मिले, 13 ने तोड़ा दम

विज्ञापन

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ती जा रही है। सोमवार को भी 1446 नए संक्रमित मरीज मिले। लखनऊ के बाद सबसे अधिक मरीज गौतमबुद्ध नगर में ही मिले हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में 13 लोगों की संक्रमण की वजह से मौत हुई है। अब तक 250 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। राहत की बात ये है कि 1712 लोगों को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया है। 

 लंबे समय बाद ऐसा हुआ है, जब नए संक्रमित मरीज मिलने से ज्यादा डिस्चार्ज होने वाले लोगों का आंकड़ा रहा है। वहीं, लगातार बढ़ रहे संक्रमित मरीजों की कांट्रेक्ट ट्रेसिंग करना अब स्वास्थ्य विभाग के लिए मुश्किल हो गया है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों की लगातार कांट्रेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जिन 13 लोगों की मौत हुई है। उन्हें ब्लड प्रेशर, किडनी, शुगर समेत अन्य बीमारियां थीं। इनको बचाने की कोशिश की गई, लेकिन सफल नहीं हो सके। ये मौतें शारदा अस्पताल में हुई हैं। सबसे अधिक बिसरख ब्लॉक से संक्रमण से मरीज मिल रहे हैं। अब जिले में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 45,792 हो गया है। इनमें से 37,560 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, जिले में 7982 सक्रिय मरीज हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि संक्रमण की कड़ी तोड़ने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। 

गाजियाबादः 598 नए संक्रमित
गाजियाबाद में सोमवार को 598 नए संक्रमित मिले, वहीं पांच की मौत हो गई। 1152 लोग कोरोना संक्रमण से हुए मुक्त। 6558 सक्रिय संक्रमितों का अलग-अलग अस्पताल और होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है।

बुलंदशहर: 295 मिले कोरोना संक्रमित, 285 हुए ठीक, एक की मौत
बुलंदशहर में कोरोना संक्रमण के मामले सोमवार को बढ़ने के साथ कम होते भी नजर आए। साथ ही जटिया चिकित्सालय में एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। सोमवार को जनपद में 295 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। साथ ही 285 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में कुल 12,547 संक्रमण के केस हो गए हैं। इसमें 9,539 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं और 136 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। शेष 2,872 लोग होम आइसोलेशन समेत विभिन्न कोविड अस्पतालों में अपना उपचार करा रहे हैं। 

एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि एक संक्रमित की खुर्जा एल-2 अस्पताल में मौत हो गई। साथ ही 295 लोगों की आरटी पीसीआर और एंटीजन किट से जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें बुलंदशहर क्षेत्र में 78, खुर्जा में 30, अनूपशहर में 27, स्याना में 26, डिबाई में 25, गुलावठी में 19, सिकंदराबाद में 18,  शिकारपुर में 16, जहांगीराबाद में 13, बीबीनगर में 12, दानपुर में 10, ऊंचागांव व अरनियां में छह-छह, लखावटी में चार, धरपा में दो और पहासू क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा अलीगढ़, गाजियाबाद में भी एक-एक जनपद निवासी व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। 

फरीदाबादः रिकॉर्ड 1805 संक्रमित, चार मरीजों की मौत
फरीदाबाद में कोरोना संक्रमण के मामलों में बीते सारे रिकॉर्ड सोमवार को टूट गए हैं। 24 घंटे में जिले में 1805 कोरोना संक्रमित मामलों की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार चार मरीजों की मौत हुई है। इस दौरान 1037 लोग संक्रमण को मात देकर स्वस्थ भी हुए हैं। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 78,078 हो गई है। इनमें से 63,708 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अभी तक जिले में 524 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में सक्रिय केसों की संख्या 13,757 हो गई है। इनमें से 1789 अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं, 11,969 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इस समय 648 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। इनमें से 116 वेंटिलेटर पर हैं। कोविड नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि अभी तक जिले में 6 लाख 80 हजार 852 सैंपल लिए जा चुके हैं। सोमवार को कुल 3875 सैंपल लिए गए हैं। अभी 2764 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। इस समय प्रति एक लाख की आबादी पर 37825 सैंपल लिए जा रहे हैं।

गुरुग्रामः 3037 नए कोरोना संक्रमित, 14 की हुई मौत 
सोमवार को गुरुग्राम में 3037 नए कोरोना संक्रमित केस मिले औैर जबकि 14 लोगों की मौत हुई है। वहीं 5035 लोग कोरोना से जंग जीतकर घर भी लौटे हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार गुरुग्राम जिले में अभी तक 133679 कोरोना पॉजिटिव मामले आ चुके हैं, जिसमें 95924 लोग कोरोना संक्रमण से जीतकर ठीक हो चुके है, जबकि 511 लोगों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 37244 एक्टिव केस हैं, जिसमें 34578 लोग होम आईसोलेशन में हैं, जबकि 207 लोग जिला कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं और 2459 लोग विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे हैं। 

सोमवार को गुरुग्राम जिले में 3442 लोगों को वैक्सीन का टीका लगाया गया, जिसमें 1940 लोगों ने पहली डोज और 1502 लोगां ने दूसरी डोज लगवाई। 1940 लोगों ने सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों पर और 593 लोगों ने निजी स्वास्थ्य केन्द्रों पर वक्सीन का टीका लगवाया। गत दिवस रविवार को गुरुग्राम में 18 से 44 वर्ष तक लोगों को वैक्सीन का टीका लगाने का अभियान शुरू किया गया था, लेकिन पहले दिन मात्र 3 केन्द्रों पर वैक्सीन लगाने का टीकाकरण अभियान चलाया गया। सोमवार को 33 केन्द्रों पर वैक्सीन के टीके लगाए गए।
विज्ञापन


जिसमें 18 से 44 वर्ष के 1898 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई, जिसमें 1384 लोगों ने सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों और 514 लोगों ने निजी स्वास्थ्य केन्द्रों पर टीका लगवाया। वहीं 45 वर्ष या इससे अधिक उम्र के 1428 लोगों को वैक्सीन के टीके लगाए गए। जिसमें 23 लोगों 42 लोगां ने पहली डोज और 1386 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। वहीं 50 स्वास्थ्य कर्मियों ने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई। जबकि 66 फ्रंट लाइन वर्कर्स ने भी वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई। अभी तक गुरुग्राम जिले में 482817 लोगों को वैक्सीन का टीका लगाया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें