फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजी से बढ़ रहा कोरोना का वार, सक्रिय मरीज 450 के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। जनपद में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बेकाबू होती दिख रही है। अप्रैल का महीना लोगों को फिर डराने लगा है। आठ दिन में सक्रिय मरीजों की संख्या में पांच गुना बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बुधवार को आंकड़ा 450 के पार पहुंच गया। लगातार दूसरे दिन 100 से अधिक नए मामले दर्ज किए गए। इनमें 18 बच्चे भी शामिल हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि 24 घंटे में 47 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। नए संक्रमितों में सबसे ज्यादा नोएडा के मरीज हैं। सभी की रिपोर्ट रैंडम जांच के दौरान पॉजिटिव आई है। हालांकि, सभी मामले हल्के लक्षण वाले हैं। जनपद में 9 मरीजों को ही अस्पतालों में भर्ती कराने की जरूरत पड़ी है, बाकी होम आइसोलेशन में हैं। मंगलवार को जिले में 2034 जांच में से 103 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है यानी जांच में हर 19वां व्यक्ति संक्रमित पाया गया। 13 अप्रैल को जिले में सक्रिय मामले 90 दर्ज किए गए थे जो आठ दिन बाद 20 अप्रैल को बढ़कर 467 हो गए हैं। सेक्टर-39 स्थित कोविड अस्पताल में रविवार से मधुमेह पीड़ित एक संक्रमित महिला भर्ती है। यथार्थ अस्पताल से रेफर होकर आई महिला की हालत में अब काफी सुधार है। इसके अलावा आठ अन्य मरीज अन्य निजी अस्पतालों में भर्ती हैं।
एक सप्ताह में 139 बच्चे संक्रमित, प्रदेश में पहले नंबर पर
संक्रमण बच्चों को तेजी से अपनी चपेट में ले रहा है। बच्चों में संक्रमण के मामले में जिला प्रदेश में सबसे ऊपर है। एक सप्ताह में 139 बच्चों में संक्रमण पुष्टि हो चुकी है। जिले में अब तक 99,257 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 98,300 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे बढ़ा संक्रमण
तारीख मामले
13 33
14 44
15 43
16 70
17 76
18 65
19 107
20 103
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें