फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में कोरोना: दो दिनों के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन, 10 प्वाइंट में जानें क्या रहेगा बंद और क्या खुला

Mon, 03 May 2021 11:56 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

यूपी सरकार रोज कोई न कोई नया कदम उठा रही है। पहले इससे निपटने के लिए कई जिलों में धारा 144 लगाई गई, फिर जब इससे भी बात न बनी तो सूबे के 10 सबसे प्रभावित शहरों में रात्रि लॉकडाउन लगाया गया और फिर उसका समय बढ़ाया गया।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में कोरोना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में तेजी से बढ़ते कोरोना के मामले नित नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। प्रदेश में वर्तमान में सक्रिय केसों की संख्या 2,95,752 है। इन्हें देखते हुए यूपी सरकार रोज कोई न कोई नया कदम उठा रही है। पहले इससे निपटने के लिए कई जिलों में धारा 144 लगाई गई, फिर जब इससे भी बात न बनी तो सूबे के 10 सबसे प्रभावित शहरों में रात्रि लॉकडाउन लगाया गया और फिर उसका समय बढ़ाया गया। लेकिन रिकॉर्ड तोड़ते संक्रमण के नए मामलों को देखते सरकार ने पूरे प्रदेश में तीन दिन के लॉकडाउन को दो दिन और बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब इस लॉकडाउन को  दो दिन यानी गुरूवार सुबह 7 बजे तक के लिए बढ़ा दिया गया है। सरकार ने बताया है कि इस दौरान पूर्ण रूप से बंदी रहेगी लेकिन जरूरी चीजों की दुकानें व जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी। आगे पढ़ें 10 प्वाइंट्स में क्या रहेगा खुला और बंद...
विज्ञापन



  • शुक्रवार शाम से जारी हुए लॉकडाउन को अब गुरूवार सुबह तक के लिए बढ़ा दिया गया है
  • इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाएं जैसे मेडिकल, किराना आदि छोड़कर सभी दुकानें व सेवाएं स्थगित रहेंगी।
  • पहली बार मास्क न लगाने पर एक हजार रुपये जुर्माना और दूसरी बार भी यही गलती की तो 10 हजार रुपये का जुर्माना देना होगा।
  • आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को जारी किए जाएंगे पास।
  • मॉल, जिम, स्पा और ऑडिटोरियम रहेंगे बंद। रेस्त्रां खुले रहेंगे, लेकिन केवल होम डिलीवरी की अनुमति।
  • दूसरे राज्यों से आने जाने पर रोक नहीं।
  • यूपी में इशादी समारोह में आयोजन के दौरान सिर्फ 50 लोगों को शामिल होने की अनुमति।
  • साप्ताहिक बंदी के अलावा पहले से चल रहा रात्रि कर्फ्यू भी यूपी में जारी रहेगा।
  • 10 जिलों में शाम को 7.00 बजे से सुबह 8.00 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। इनमें लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर नगर, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ और गोरखपुर शामिल हैं।
  • 15 मई तक सभी स्कूल बंद रहेंगे, बोर्ड परीक्षाएं भी रद्द।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें