फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा : 24 घंटे में एक कंपनी के छह कर्मियों की कोविड से मौत

Mon, 03 May 2021 06:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा नवीन कुमार, ग्रेटर नोएडा

सार

  • औद्योगिक सेक्टर इकोटेक तीन में है मल्टीनेशनल कंपनी
विज्ञापन
corona in india - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औद्योगिक सेक्टर इकोटेक तीन स्थित एक मल्टीनेशनल कंपनी के छह कर्मचारियों की 24 घंटे के अंदर कोरोना संक्रमण से मौत हो गई जबकि पिछले सप्ताह दो कर्मचारियों की मौत हो गई थी। साथियों की मौत से कंपनी के अन्य कर्मचारी डर गए हैं। काफी कर्मचारियों ने छुट्टी ले ली है तो काफी ने ड्यूटी पर जाना बंद कर दिया है। 

विज्ञापन


संक्रमण को रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने तीन दिन का साप्ताहिक कर्फ्यू लगाया हुआ है, लेकिन उद्योगों के संचालन की अनुमति दे रखी है, जो उद्योगों में काम करने वाले कर्मचारियों पर भारी पड़ रही है। इनमें इकोटेक तीन स्थित एक मल्टीनेशनल कंपनी के कर्मचारी भी शामिल हैं। कर्मचारी जत्तीराम, ऋषि कपूर, सूबेराम, विशाल सूद, सुदर्शन, जयराम कोरोना संक्रमित थे। विभिन्न अस्पताल में इनका इलाज चल रहा था। 

शुक्रवार की रात से शनिवार की रात के बीच सभी की मौत हो गई। जबकि दो अन्य कर्मचारी तुषार और एक अन्य की कुछ दिन पहले मौत हो चुकी है। आरोप है कि कंपनी में काम के दौरान सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो पाता। बीमार होने के बाद कंपनी की तरफ से इलाज कराने में कर्मचारियों और उनके परिजनों की मदद नहीं की गई। 
विज्ञापन


कर्मचारी डरे, कंपनी जाना किया बंद
एक साथ छह की मौत से अन्य कर्मचारी काफी डर गए हैं और बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने कंपनी जाना बंद कर दिया है। इनमें कुछ कर्मचारियों ने तो छुट्टी की जानकारी भी नहीं दी है। कर्मचारियों को डर सता रहा है कि कंपनी में जाने से संक्रमित हो सकते हैं। हालांकि, कंपनी के अंदर मास्क, सैनिटाइज समेत तमाम तरह की सुविधा मिल रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें