फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिजली काटने का डर दिखाकर उपभोक्ता से ठगे 22000 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
- एनपीसीएल ने उपभोक्ताओं को किया आगाह, एपीके फाइल को न करें डाउनलोड
विज्ञापन

- साइबर ठग बिजली उपभोक्ताओं को बना रहे निशाना
-रोजाना आ रही हजारों के पास कॉल
माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। अगर एनपीसीएल के नाम से आने वाले फोन पर कोई बोलता है कि बिल जमा नहीं करने या केवाईसी अपडेट न होने पर बिजली काट दी जाएगी तो घबराने की जरूरत नहीं है। फोन करने वाले की बातों में न आएं और उसकी बातों का जवाब न दें। किसी तरह की जानकारी के लिए एनपीसीएल के हेल्पलाइन नंबर 0120-6226666 या ई-मेल crmnpclrpsg.in पर संपर्क करें। यह अपील एनपीसीएल ने अपने उपभोक्ताओं से भी की हैं। ताकि साइबर ठगों का शिकार होने से बचाया जा सके।

एनपीसीएल के अफसरों ने बताया कि हाल ही में एक उपभोक्ता के पास साइबर ठग ने फोन किया और कहा कि बिल बकाया है और केवाईसी भी नहीं की है। इस कारण उनकी बिजली काट दी जाएगी। इससे बचने के लिए ठग ने व्हाटसएप पर भेजी गई एपीके फाइल को डाउनलोड कर केवाईसी कराने को बोला। इस पर उपभोक्ता साइबर ठग की बातों में आ गया और फाइल डाउनलोड कर दी। जिसके बाद उसे बैंक खाते से 22000 रुपये निकाल लिए गए। कंपनी ने 1.20 लाख उपभोक्ताओं को सतर्क किया है कि वो साइबर ठगों से सावधान रहें और उनकी तरफ से भेजी गई एपीके फाइल को डाउनलोन न करें। केवल एनपीसीएल के आधिकारिक हेल्पलाइन और ई-मेल पर ही संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजाना आ रही हजारों उपभोक्ताओं के पास कॉल
एनपीसीएल के 1.20 लाख उपभोक्ता हैं। इनमें से रोजाना करीब एक हजार उपभोक्ताओं के पास साइबर ठगों की कॉल पहुंच रही है। सबसे ज्यादा उन उपभोक्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है, जिन पर बिजली बिल बकाया है। मीटर रीडिंग, केवाईसी, बिल बकाया आदि तरह के फोन कर रहे हैं। एनपीसीएल के प्रवक्ता मनोज कुमार झा ने बताया कि कंपनी इस तरह का कोई संदेश उपभोक्ताओं के पास नहीं भेजी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें