फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों और सेक्टरों की सफाई पर डिजिटल तकनीकी से रहेगी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। गांवों और सेक्टरों की स्वच्छता और पुख्ता करने के लिए ग्रेनो प्राधिकरण डिजिटल तकनीकी का सहारा ले रहा है। मैनुअल स्वीपिंग के तहत प्राधिकरण ने गांवों और सेक्टरों में लगे सफाई कर्मियों का फोटो और मोबाइल नंबर सहित अन्य ब्योरा अपने वेबसाइट (https://www.greaternoidaauthority.in/) पर अपलोड किया है। जोन-2 से इसकी शुरुआत की गई है। वेबसाइट पर वन मैप ग्रेटर नोएडा का भी लिंक है। इस पर भी ब्योरा अपलोड किया है। इस जोन के अंतर्गत आने वाले निवासी आसानी से जान सकेंगे कि उनके क्षेत्र के सफाई कर्मी और सुपरवाइजर कौन हैं और अगर कहीं सफाई नहीं हुई है तो उसकी सूचना दे सकेंगे।
विज्ञापन

प्राधिकरण के अधीन 124 गांव और 80 से अधिक सेक्टर आते हैं। प्राधिकरण ने मैनुअल स्वीपिंग के लिए सेक्टरों और गांवों को मिलाकर 4 जोन बनाए हैं। हर जोन के साफ-सफाई के लिए अलग-अलग एजेंसी चयनित की जाती है। इन एजेंसियों के सभी सफाई कर्मियों की फोटो, मोबाइल नंबर पर सहित पूरा ब्योरा तैयार कर उसे वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। वहीं, वन मैप पर ही जीपीएस के जरिये कूड़ा उठाने वाली वाहनों पर भी नजर रखी जा रही है। व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम के जरिए वे किस समय, किस रूट से कहां गए, यह सब देखा जा सकता है। शेष जोन (1, 3 और 4) के कर्मचारियों का ब्योरा भी जल्द अपलोड होगा। इससे प्राधिकरण के अधिकारी ही नहीं, बल्कि ग्रेनो के निवासी भी उन पर नजर रख सकेंगे। सोमवार को प्राधिकरण के जन स्वास्थ्य विभाग ने आरडब्ल्यूए और फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूएज के प्रतिनिधियों के सामने इसका प्रस्तुतिकरण भी दिया है।
जोन-2 के तहत आने वाले क्षेत्र
जोन-2 में आमका, बेगमपुर, भनौता, भोला रावल, देवला, धूम मानिकपुर, गुलिस्तानपुर, गुर्जरपुर, हबीबपुर, हल्दौनी, जौनसमाना, खेड़ी, खेड़ा चौगानपुर, खोदना कला, खोदना खुर्द, कैलाशपुर, कुलेसरा, लखनावली, मलकपुर, मुबारिकपुर, पल्ला, रूपवास, सादोपुर, सैनी, श्वराजपुर, सुनपुरा, सूरजपुर, सुथियाना, तिलपता, करनवास, तुस्याना, वैदपुरा और आसपास के क्षेत्र शामिल हैं।
विज्ञापन

कॉल सेंटर और व्हाट्सएप पर भी दे सकते हैं सूचना
ग्रेनो के निवासी प्राधिकरण के हेल्पलाइन नंबर 0120-2336046, 47 48 व 49 पर फोन कर नागरिक सेवाओं से जुड़ी सूचनाएं दे सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल नंबर 8800203912 पर व्हाट्सएप मेसेज भी कर सकते हैं।
वेबसाइट पर ब्योरा होने से निवासियों को अपने क्षेत्र के सफाई कर्मी और सुपरवाइजर के बारे में जानकारी रहेगी। अगर कहीं सफाई नहीं हो रही है तो फोन पर शिकायत कर सकेंगे। सभी जगह नियमित रूप से सफाई होनी चाहिए। अगर कहीं लापरवाही दिखे तो इसकी सूचना जरूर दें। - नरेंद्र भूषण, सीईओ, ग्रेनो प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें