फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा के बल पर लूटपाट कर रहे बदमाशों से भिड़ा, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित तिलपता कंटेनर डिपो के सामने रविवार को पता पूछने के बहाने धर्मकांटे पर पहुंचे तीन बदमाशों ने 57 वर्षीय संचालक पर तमंचा तान दिया। इसके बाद चेन लूटने लगे, संचालक बदमाशों से भिड़ा गया। इस दौरान चेन गिर गई। बदमाशों ने संचालक को गिराकर गोली मारने की कोशिश की, लेकिन गोली चली नहीं। इसके बाद बदमाश चेन में पड़ा लॉकेट लेकर फरार हो गए। पूूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस केस दर्ज कर फुटेज के आधार पर बदमाशों को तलाश रही है। तिलपता गांव निवासी महेश भाटी कंटेनर डिपो के सामने धर्मकांटा चलाते हैं। उन्होंने बताया कि बाइक पर सवार होकर तीन नकाबपोश बदमाश दोपहर तीन बजे धर्मकांटे पर पहुंचे। एक बदमाश पता पूछने के बहाने कुर्सी पर बैठ गया।
विज्ञापन

बातों ही बातों में दूसरे बदमाश ने धर्मकांटे का गेट बंद कर दिया। एक ने बदमाश ने उन पर तमंचा तान दिया और सोने की चेन पर झपट्टा मारा। इस पर वह बदमाश से भिड़ गए। धक्कामुक्की में चेन टूट कर गिर गई। जबकि, लॉकेट बदमाशों के हाथ लग गया। उन्होंने बताया कि विरोध करने पर बदमाश गेट की तरफ भागे। इस दौरान एक नाबालिग ढाबा कर्मी की मदद से बदमाशों को पकड़ने का प्रयास भी किया। इस पर बदमाशों ने उन्हें गिराकर गोली मारने की कोशिश की, लेकिन गोली नहीं चली। डीसीपी सेंट्रल जोन हरीश चंदर ने बताया कि मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश जारी है। जल्द आरोपियों को फुटेज की मदद से पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा।
यूएई दूतावास का अधिकारी बताकर 51 हजार ठगे
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) दूतावास का अधिकारी बताकर जालसाज ने महिला मित्र के साथ मिलकर एक कंपनी के अधिकारी से 51 हजार रुपये की ठगी कर ली। दुबई में काम करने वाले नोएडा निवासी पीड़ित को जब ठगी का पता चला तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की। कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-45 स्थित सोसाइटी निवासी प्रभुनाथ सिंह दुबई में स्टील कंपनी में अधिकारी हैं। इन दिनों नोएडा में हैं। वापस जाने के लिए उन्होंने दुबई दूतावास को ई-मेल आईडी पर कुछ कागजात भेजे थे। इसके बाद उनके पास विजय नामक शख्स का फोन आया। उसने खुद को दूतावास का अधिकारी बताया और अप्रूवल के लिए 8100 रुपये खाते में डलवा लिए। इसके बाद आरोपी ने महिला मित्र सलीना से प्रभुनाथ को फोन कराया। सलीना ने खुद को अमीरात एयरलाइंस की एचआर बताया। इसके बाद कई बार में 43 हजार रुपये खाते में डलवा लिए। शक होने पर प्रभुनाथ ने दुबई एयरलाइंस से संपर्क किया तो ठगी की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें