फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने कला प्रदर्शन कर दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
Children showed talent by performing art
विज्ञापन
नूंह/पुन्हाना। जिला बाल कल्याण परिषद नूंह की ओर से चार दिवसीय जिला स्तरीय बाल महोत्सव-2021 का आयोजन सरदार गुरुमुख सिंह मेमोरियल स्कूल में किया जा रहा है। तीसरे दिन शनिवार को भी बच्चों ने विभिन्न वर्गों में भाषण प्रतियोगिता, फन गेम, एकल व समूह गान, क्विज आदि प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे विजेताओं को 14 नवंबर को आयोजित होने वाले बाल दिवस कार्यक्रम में उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

बाल कल्याण अधिकारी ने कहा कि विद्यार्थी के जीवन में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का होना अत्यंत आवश्यक है। यह व्यक्ति की छिपी हुई प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ जीवन में आत्मविश्वास को बढ़ाने का प्रमुख माध्यम है। प्रतियोगिताएं आपको मानसिक मजबूती प्रदान करने के साथ ही जीवन में लक्ष्य निर्धारित करने में सहायक सिद्ध होती हैं। विद्यार्थी के जीवन में लक्ष्य का होना जरूरी है। इसलिए सभी विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण के उपरांत उसकी प्राप्ति के लिए अपना शत-प्रतिशत योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर जीएस मलिक, असरफ मेवाती सहित विभिन्न स्कूलों के अध्यापकगण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें