फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने के बाद फिर कब्जा, पालिका प्रशासन ने एक सप्ताह पहले सर्विस लेन और आंबेडकर चौक पर की थी कार्रवाई

विज्ञापन
After removing the encroachment, the municipality administration took action on the service lane and Ambedkar Chowk a week ago.
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। नगर पालिका प्रशासन द्वारा लगभग एक सप्ताह पहले गुरुग्राम-अलवर मार्ग पर बनी सर्विस लेन और आंबेडकर चौक से अतिक्रमण हटाया गया था। लेकिन, अतिक्रमण हटाने के दूसरे दिन बाद से ही रेहड़ी-पटरियों वालों ने फिर कब्जा कर लिया है। जबकि नगर पालिका प्रशासन द्वारा अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी गई थी कि वे सरकारी भूमि पर किसी तरह का कोई अवैध कब्जा न करें अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अतिक्रमणकारियों ने फिर कब्जा कर नगर पालिका की कार्रवाई को ठेंगा दिखा दिया है।
विज्ञापन

वहीं, इस बारे में शहरवासियों का कहना है कि वोटों की राजनीति के आगे नगरपालिका नतमस्तक दिखाई दे रही है। नगर पालिका कार्यालय में अधिकारियों का नियमित नहीं आना भी अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद कर रहा है। जानकारी के मुताबिक, पालिका कार्यालय में नियमित स्टाफ नहीं होने के कारण अधिकारियों को अतिरिक्त चार्ज के माध्यम से यहां पर लगाया गया है, जिससे अतिक्रमण करने वाले लोगों को बल मिल रहा है। उन्हें अधिकारियों के आने-जाने के समय की पूरी जानकारी मिल जाती है।
पालिका सचिव सुनील रंगा ने बताया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान नगर पालिका द्वारा चलाया गया है और आगे भी चलाया जाएगा। दीवाली पर्व को लेकर अभियान में थोड़ी ढील दी गई है, लेकिन जल्द ही पूरी कानूनी प्रक्रिया और ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में अतिक्रमण हटाया जाएगा। क्त्रस्मण को नगर पालिका द्वारा हटाया जाएगा।
विज्ञापन

नालों पर कब्जे से नहीं हो रही पानी की निकासी
शहर में नालों पर अतिक्रमण होने से पानी की निकासी भी नहीं हो पा रही है। नालों में पानी जमा होने से उसमें मच्छर व मक्खियां पनप रही हैं। इससे शहर में मच्छर जनित बीमारियां भी फैल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें