फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मुख्यमंत्री ने जेवर के स्वर्ण पदक विजेता प्रवीण कुमार को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजन भी रहे मौजूद, लखनऊ में आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में भी खिलाड़ियों को किया जाएगा सम्मानित
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। पेरिस में आयोजित पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले जेवर निवासी प्रवीण कुमार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया। बेटे को मुख्यमंत्री के द्वारा सम्मानित किए जाने से परिवार के लोगों में खुशी का माहौल है। सेमीकॉन इंडिया 2024 के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने स्वर्ण पदक विजेता प्रवीण कुमार को बुलाया और एथलेटिक्स में जिले व देश का नाम रोशन करने पर उनको सम्मानित किया। इस अवसर पर एथलीट के परिजन माता निर्दोष देवी, पिता अमरपाल सिंह, ताऊ मुकेश प्रधान, भाई सचिन, दोस्त अंकुर व कोच द्रोणाचार्य अवार्डी डॉ. सत्यपाल सिंह के साथ मौजूद रहे। एथलीट प्रवीण कुमार ने बताया कि यकीन ही नहीं हुआ कि मुख्यमंत्री ने उन्हें सम्मानित किया। देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना एक सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने बताया कि लखनऊ में सभी पदक जीतने वालो को सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह में उपस्थित होने के लिए मुख्यमंत्री ने उन्हें निमंत्रण दिया है।
-
माता पिता का विशेष योगदान
जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रवीण की सफलता में उनकी अपनी मेहनत के साथ-साथ उनके माता-पिता का विशेष योगदान है। खिलाड़ी ने जेवर का नाम आज पूरी दुनिया में रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
2.08 मीटर जंप लगाकर जीता स्वर्ण
प्रवीण कुमार ने शुक्रवार को पेरिस में आयोजित पैरालंपिक में पुरुषों के ऊंची कूद (टी-64) में एशियाई रिकॉर्ड के साथ जीत दर्ज करते हुए भारत के लिए रिकॉर्ड छठा स्वर्ण पदक जीता। 21 वर्षीय भारतीय पैरा-एथलीट ने अपने दूसरे पैरालंपिक पदक के लिए 2.08 मीटर जंप की। मुख्यमंत्री से सम्मानित होने पर प्रवीण के गांव में भी खुशी का माहौल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें