फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप मैनेजर पर 40 लाख रूपये की धोखाधड़ी करने का आरोपदो नामजद के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। उपमंडल के गांव खोरी कलां में एक पेट्रोल पंप के मैनेजर द्वारा धोखाधड़ी कर 40 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी दो नामजद के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फ्रेंड फिलिंग स्टेशन खोरी कलां के संचालक ने पुलिस को बताया कि मैनेजर रणजीत पुत्र रामेश्वर अकाउंटेंट कम मैनेजर के तौर पर करीब 11 साल से पंप पर काम कर रहा था। आरोपी 14 फरवरी 2021 को तीन दिन की छुट्टी लेकर अपने घर गया, लेकिन नहीं लौटा और अपने मोबाइलों को भी स्विच ऑफ कर लिया। पीड़ित पंप संचालक का आरोप है कि आरोपी रणजीत व अग्रवाल फिलिंग स्टेशन तावडू में कार्यरत शिवराज मैनेजर ने आपस में मिलकर धोखाधड़ी कर उन्हें करीब 40 लाख रुपये का नुकसान पहुंचाया है। आरोपियों ने फ्रेंड फिलिंग स्टेशन से तेल लेने वाली पार्टियों के लेन देन में हेराफेरी कर नुकसान पहुंचाया है। लेखा जोखा की जांच करने पर इस फर्जीवाड़े का खुलासा सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित पंप संचालक के बयान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें