फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 सीटों की वार्ता के बाद मिला धोखा, अब 403 पर लड़ेंगे चुनाव : चंद्रशेखर

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों को जानकारी देते आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय ? - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। आजाद समाज पार्टी (आसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने मंगलवार को ग्रेटर नोएडा में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रदेश में अपने बूते विधानसभा चुनाव लड़ेगी और सभी 403 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। अभी तक किसी पार्टी से गठबंधन नहीं हुआ है, लेकिन जल्द बड़ी खबर सुना सकते हैं। उन्होंने अखिलेश यादव का नाम लिए बिना कहा कि उनसे 25 सीटों पर वार्ता चल रही थी, लेकिन धोखा मिला। 33 सीटों पर जल्द प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जाएगी। इनमें वे 25 सीटें भी शामिल हैं, जिन पर वार्ता चल रही थी।
विज्ञापन

आजाद ने कहा कि मैं एक युवा हूं, जीवन में सिर्फ लड़ना सीखा है और व्यक्तिगत या राजनीतिक सुख की परवाह नहीं की। पिछले दिनों मीडिया से बात करते हुए भावुक भी हुआ। मैंने पांच साल में बहुत कुछ खोया है। चाहे वह हाथरस का मामला हो या फिर प्रयागराज, आगरा, लखीमपुर और शाहीन बाग का हो। झुका तो मैं सरकार से तब भी नहीं था। जब मैंने रासुका और लाठियां झेलीं और 16 महीने जेल में रहा। हमारी लड़ाई सत्ता के साथ व्यवस्था परिवर्तन की है। आज जो गठबंधन सामाजिक न्याय की बात कर रहा है। वह बिना दलितों के खोखला है। दो महीने में उनके साथ छल हुआ। हम राजनीति की इन बातों को समझ नहीं पाए। हम नए लोग हैं और ईमानदार हैं। कुछ लोगों के लिए ये हंसी का विषय हो सकता है कि चंद्रशेखर को उन्होंने बेवकूफ बना दिया। हम स्वाभिमान से समझौता नहीं कर सकते और न ही किसी के सामने झुकेंगे।
विपक्ष के बिखराव से भाजपा लौटी तो भुगतना होगा खामियाजा
आजाद ने कहा कि अगर विपक्ष के बिखराव की वजह से भाजपा दोबारा सत्ता में लौटती है, तो इसका खामियाजा न केवल मुझे, बल्कि मुझ जैसे लाखों निर्दोष लोगों को भुगतना पड़ेगा। मैं समझता हूं मेरी ताकत मेरे कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने सरकार से मोर्चा लेकर विपक्ष की भूमिका अदा की।
विज्ञापन

बसपा सुप्रीमो से आप बात करा दो
आजाद ने कहा कि वह 30 फीसदी उम्मीदवार दलित, 42-45 पिछड़ा वर्ग और 18 फीसदी मुस्लिम चुनाव मैदान में उतारेंगे। उन्होंने सपा से गठबंधन होने से साफ इनकार किया, लेकिन जब उनसे पूछा गया कि दलितों की राजनीति आसपा और बसपा करते हैं, तो आपस में गठबंधन क्यों नहीं करते। इस पर वह बोले कि वह बात नहीं करतीं, आप करा सकते हो तो आप बसपा मुखिया से बात करा दो।
गोरखपुर सीट से लड़ सकते हैं चंद्रशेखर
चंद्रशेखर से जब यह पूछा गया कि वह कहां से चुनाव लड़ेंगे, तो उन्होंने कहा कि वह गोरखपुर से चुनाव लड़ सकते हैं। वह इसकी घोषणा बाद में करेंगे। अब वह पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे। वह जल्द गौतमबुद्घ नगर, बुलंदशहर, सहारनपुर आदि जिलों की विधानसभा सीटों पर 33 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें