फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट देकर ठगने वाले गिरोह का एक बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 थाना पुलिस ने लिफ्ट देकर ठगने वाले गिरोह के एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दनकौर के बिलासपुर निवासी फरीद के रूप में हुई है। हालांकि, इस दौरान उसका एक साथी फरार हो गया। पुलिस उसे तलाश रही है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने राहगीर से ठगा गया मोबाइल, डेबिट कार्ड और एक तमंचा भी बरामद किया है। थाना प्रभारी अनिल कुमार राजपूत ने बताया कि अलीगढ़ के टप्पल निवासी सागर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे वह वाहन के इंतजार में परी चौक पर खड़ा था।
विज्ञापन

दो युवक उसे ऑटो में बैठाकर जगत फार्म यह कहकर ले गए कि उन्हें भी टप्पल जाना है। वहां से एक डाक की गाड़ी टप्पल जाएगी। इसके बाद आरोपियों ने चेकिंग का नाम पर सागर सिंह से मोबाइल, 500 रुपये, डेबिट कार्ड ले लिया और फरार हो गए। पुलिस ने इसी मामले में फरीद को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह साथी अयूब के साथ मिलकर यात्रियों को लिफ्ट देने का झांसा देकर उनका सामान लेकर फरार हो जाता था। बता दें कि इससे पहले भी परी चौक पर लिफ्ट देकर यात्रियों से लूटपाट की कई वारदात हो चुकी हैं और पुलिस कई बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी है।
घरों में चोरी करने वाले दो गिरफ्तार
बीटा-2 थाना पुलिस ने घरों में चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की वॉशिंग मशीन, गैस सिलिंडर, इनवर्टर-बैटरी, साइकिल व दो चाकू बरामद किए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान नटों की मढ़ैया निवासी राकेश और नवादा निवासी वसीम कुरैशी के रूप में हुई है। आरोपी सेक्टरों में रेकी कर घटना को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें