फिरोजपुर झिरका। कोविड नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने अभियान चलाते हुए चालान काटे। अधिकारियों ने लोगों से सावधानी बरतने और मास्क का प्रयोग करने की अपील की।
बुधवार को एसडीएम रणबीर सिंह, उप पुलिस अधीक्षक सतीश, थाना प्रबंधक अरविंद कुमार, सिटी चौकी इंचार्ज सुभाष कुमार समेत टीम ने शहर के बस स्टैंड और अंबेडकर परिसर के पास राहगीरों, यात्रियों की चेकिंग की। मास्क नहीं लगाने वाले और वैक्सीन का सर्टिफिकेट नहीं दिखाने पर उन्होंने लोगों के चालान भी काटे। अधिकारियों ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बिना वजह अपने घरों से बाहर न निकले। बाहर निकलते समय मास्क और वैक्सीन का सर्टिफिकेट अवश्य साथ रखें। आसपास के रहने वाले सभी लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करें।
00
बिना वैक्सीन सर्टिफिकेट के न दें डीजल-पेट्रोल
अधिकारियों ने पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश देते हुए कहा कि कर्मचारी बिना वैक्सीन सर्टिफिकेट देखें अथवा बिना मास्क वालों को पेट्रोल-डीजल नहीं दे। उन्होंने कहा कि बिना मास्क लगाए हुए किसी को पेट्रोल डीजल न दिया जाए ।
00
बसों में सवारियों को किया चेक
एसडीएम ने बसों में अंदर जाकर सवारियों के मास्क और वैक्सीन सर्टिफिकेट को चेक किया। उन्होंने सवारियों के मास्क और वैक्सीन सर्टिफिकेट देखा। एक यात्री बिना वैक्सीन सर्टिफिकेट के पाया गया। उसे बस से उतार कर मौके पर ही स्वास्थ्य विभाग की टीम को बुलाकर उसका वैक्सीनेशन कराया गया। एसडीएम रणबीर सिंह ने कहा कि बिना वैक्सीन सर्टिफिकेट के यात्रियों के पाए जाने पर बस अड्डा इंचार्ज को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।