फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल डिवाइस पार्क को केंद्र की मंजूरी, 15000 करोड़ का होगा निवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर-28 में मेडिकल डिवाइस पार्क बनाने का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए केंद्र सरकार की सैद्घांतिक मंजूरी मिल गई है। औषध, रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय ने इस संबंध में प्रदेश सरकार को पत्र भेजकर 90 दिन के भीतर डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) देने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को प्राधिकरण के अधिकारियों ने साइट का निरीक्षण भी किया। इस योजना में 15000 करोड़ रुपये का निवेश होगा और हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन

इस पार्क से देश में ही मेडिकल उपकरण बनाए जा सकेंगे और विदेशों पर निर्भरता कम होगी। भारत में अभी 70 फीसदी से अधिक मेेडिकल उपकरण विदेशों से मंगाए जाते हैं। इस पार्क में विश्वस्तरीय कॉमन फैसिलिटी सेंटर भी स्थापित किया जाएगा। इसमें जांच करने व गुणवत्ता परखने की भी सुविधाएं होंगी।
प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि 60 से 70 प्रतिशत मेडिकल डिवाइस की मार्केट पर 20 ग्लोबल कंपनियों का कब्जा हैं। इनमें जॉनसन एंड जॉनसन, जनरल इलेक्ट्रिक कंपनी, सिमेंस एजी, मेडट्रोनिक्स आदि प्रमुख हैं। मेडिकल डिवाइस पार्क में उपकरण के निर्माण से लागत कम आएगी। इससे भारत में मेडिकल उपकरण सस्ते मिलेंगे। प्रदेश सरकार ने 4 अगस्त, 2020 को पार्क की स्थापना के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा था।
विज्ञापन

यीडा को निश्चित समय में किसी उपयुक्त एक्सपर्ट एजेंसी से क्षेत्र में उपलब्ध भूमि के संबंध में प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने और शासन से परीक्षण कराकर रिपोर्ट भारत सरकार के केमिकल मंत्रालय में जमा कराने के निर्देश दिए थे। इस पर अमल करते हुए डॉ. कलाम इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ टेक्नोलॉजी, हैदराबाद को सलाहकार नियुक्त किया गया था। इसके बाद डीपीआर तैयार की गई थी।
एयरपोर्ट से तीन किमी दूरी पर होगा स्थापित
डीपीआर के मुताबिक, मेडिकल डिवाइस पार्क 0.25 एकड़, 0.50 एकड़ व 1 एकड़ के भूखंडों और अन्य सुविधाओं के लिए सेक्टर-28 में 350 एकड़ में बनाने का प्रस्ताव दिया गया है। इस संबंध में आईआईटी कानपुर और नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ने प्राधिकरण का भागीदार बनने पर सहमति प्रदान की। यीडा क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे स्थापित होने वाला यह पार्क नोएडा एयरपोर्ट से 3 किलोमीटर व दादरी ड्राई पोर्ट से करीब 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित होगा। पहले चरण में 90 एकड़ में निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें