फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: जिले की सभी दवा दुकानों पर लगाने होंगे सीसीटीवी कैमरे, औषधि और बाल कल्याण विभाग समय-समय पर करेगा निरीक्षण

Sun, 19 Sep 2021 03:18 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा

सार

जल्द ही जिला प्रशासन इस बारे में दिशा-निर्देश जारी करेगा। कैमरे लगने के बाद औषधि विभाग और बाल कल्याण विभाग के अधिकारी समय-समय पर सीसीटीवी फुटेज का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दवाओं के दुरुपयोग को रोकने और बच्चों में नशे की बढ़ती प्रवृति को देखते हुए राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। निर्देश के अनुसार अब गौतमबुद्ध नगर के सभी मेडिकल स्टोर पर सीसीटीवी कैमरे लगाने अनिवार्य होंगे। जल्द ही जिला प्रशासन इस बारे में दिशा-निर्देश जारी करेगा। कैमरे लगने के बाद औषधि विभाग और बाल कल्याण विभाग के अधिकारी समय-समय पर सीसीटीवी फुटेज का निरीक्षण करेंगे। 

विज्ञापन


दवा दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। बच्चों में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को देखते हुए मेडिकल स्टोर संचालकों को यह भी निर्देशित किया गया है कि किसी भी नाबालिग को बिना डॉक्टर के पर्चे के कोई दवा न दें। हालांकि, अभी तक इस पर कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें