फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: छात्र व शिक्षकों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के प्रति रुचि बढ़ाएगा सीबीएसई

विज्ञापन
विज्ञापन
-इनोवेशन और समस्या समाधान कौशल को बढ़ावा देने के लिए आयोजित होगा एआई इम्पैक्ट फेस्टिवल
विज्ञापन


-इंटेल कंपनी के सहयोग से होगा आयोजन, छात्र व शिक्षक 10 मई तक कर सकते हैं आवेदन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने छात्रों व शिक्षकों में एआई(कृत्रिम बुद्धिमत्ता) के प्रति रुचि बढ़ाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। बोर्ड छात्रों, शिक्षकों और शैक्षणिक संस्थानों के बीच एआई, समावेशी तरीके से इनोवेशन और समस्या समाधान कौशल को बढ़ावा देने के लिए एआई इम्पैक्ट फेस्टिवल शुरू करने जा रहा है। इंटेल कंपनी के सहयोग से आयोजित इस फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए छात्र व शिक्षक 10 मई तक आवेदन कर सकते हैं।

सीबीएसई के अनुसार, इंडिया एआई इम्पैक्ट फेस्टिवल छात्रों व शिक्षकों के लिए एआई प्रोजेक्ट को प्रदर्शित कर अपने कौशल को साझा करने का एक राष्ट्रीय स्तर का मंच है। इसमें तीन श्रेणियों के तहत छात्र, शिक्षक और शैक्षणिक संस्थान हिस्सा ले सकते हैं। पहली श्रेणी इम्पैक्ट क्रिएटर की है जिसमें 11 से 18 वर्ष की आयु के छात्र हिस्सा ले सकते हैं। इसमें सब श्रेणी छठी कक्षा से आठवीं कक्षा के छात्रों व नौवीं से बारहवीं के छात्रों की है। इसके अलावा 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवा भी इम्पैक्ट क्रिएटर श्रेणी में हिस्सा ले सकते हैं।
विज्ञापन


दूसरी श्रेणी इम्पैक्ट शेपर की है, जिसमें शैक्षणिक व तकनीकी संस्थानों के शिक्षक हिस्सा ले सकते हैं। इस श्रेणी में स्कूलों के शिक्षक, प्रभारी व फैकल्टी शामिल है। कोई भी विषय पढ़ाने वाले शिक्षक इसमें भाग ले सकते हैं। वहीं तीसरी श्रेणी इम्पैक्ट नर्चर की है, जिसमें शैक्षणिक व तकनीकी संस्थानों के प्रमुख शामिल हैं। इस प्रतियोगिता के दो स्तर होंगे। पहले स्तर में मूल्यांकन पांच जून होगा। इसके बाद छह जून से 10 जून तक हर श्रेणी से दस टॉप एंट्री को मेंटरिंग मिलेगी। इस तरह से प्रतियोगिता के विजेताओं को मेंटरशिप अवसरों से लाभ उठाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन



20 जून से होगा प्रतियोगिता के दूसरे स्तर का मूल्यांकन
बीस जून से प्रतियोगिता के दूसरे स्तर का मूल्यांकन होगा। जबकि 15 जुलाई तक विजेताओं की घोषणा की जाएगी। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रतिभागियों को एक क्यूआर कोड स्कैन करके पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के तहत प्रतिभागियों को एआई पर आधारित अपने प्रोजेक्ट के साथ उसके विषय में बनाई गई दो मिनट की वीडियो को भेजना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें