फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा प्रत्याशी नरेंद्र भाटी पर हमले में सगे भाई समेत 3 पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा। रबूपुरा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान बहुजन समाज पार्टी के जेवर विधानसभा प्रत्याशी नरेंद्र भाटी पर हमले और अभद्रता के मामले में दो सगे भाइयों समेत तीन पर केस दर्ज किया गया है। तीनों की पहचान महमदपुर जादों निवासी विशाल, विकास और अर्जुन के रूप में हुई है। इनमें विकास और विशाल सगे भाई हैं। दर्ज रिपोर्ट में बसपा प्रत्याशी नरेंद्र भाटी ने भाजपा प्रत्याशी धीरेंद्र सिंह के समर्थकों ने हमला करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को बसपा प्रत्याशी रबूपुरा क्षेत्र के महमदपुर जादों गांव में साथियों के साथ प्रचार कर रहे थे। इसी दौरान विशाल, विकास और अर्जुन अपने 15-20 साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। आरोपियों ने प्रत्याशी के कपड़े और झंडे फाड़ दिए। आरोप है कि अभद्रता करने वालों ने कहा था कि यहां पर भाजपा प्रत्याशी के अलावा कोई दूसरा चुनाव प्रचार नहीं कर सकता।
सोमवार देर शाम अभद्रता करने वालों को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए नरेंद्र भाटी मौके पर ही धरने पर बैठ गए। देर रात तक रबुपूरा थाने में मामले की शिकायत भी दी गई थी। पुलिस ने संज्ञान लेते हुए दो लोगों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उस दौरान जांच के बाद कार्रवाई की बात कही थी। अब इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

अवतार सिंह भड़ाना पर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज
दनकौर (संवाद)। सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी अवतार सिंह भड़ाना और 150 समर्थकों पर बिलासपुर कस्बे में चुनाव प्रचार के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज हुआ है। जेवर विधानसभा क्षेत्र से गठबंधन के प्रत्याशी ने रविवार रात बिलासपुर कस्बे में बग्घी पर बैठकर चुनाव प्रचार किया था। इस दौरान डीजे की धुनों पर उनके समर्थकों ने दनकौर-सिकंदराबाद रोड पर बिलासपुर कस्बे की पुलिस चौकी के सामने डांस किया था। जिससे रास्ते पर जाम लग गया और वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो गया। जिसको संज्ञान में लेकर दनकौर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को प्रत्याशी अवतार सिंह भड़ाना समेत करीब 150 समर्थकों पर आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज किया है। दनकौर कोतवाली में भड़ाना पर अब तक तक आचार संहिता उल्लंघन के तीन केस दर्ज हो चुके हैं।
कोरोना संक्रमित शिक्षक को बनाया पीठासीन अधिकारी
दनकौर (संवाद)। कोरोना संक्रमित इंटर कॉलेज शिक्षक को पीठासीन अधिकारी बनाकर नोएडा भेजा गया है। पीड़ित ने उच्च अधिकारियों को पत्र भेजकर चुनाव संपन्न कराने में असमर्थता जताई है। पीड़ित शिक्षक दनकौर के बिहारी लाल इंटर कॉलेज में तैनात हैं। अस्वस्थ होने के कारण सोमवार को जांच कराई थी। मंगलवार को आरटीपीसीआर की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित होने की जानकारी मिली। उन्होंने उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दी, लेकिन इसके बावजूद भी उन्हें पीठासीन अधिकारी बनाकर नोएडा भेज दिया गया है। पीड़ित का कहना है कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है। जिसके चलते वह चुनाव संपन्न कराने में असमर्थ हैं। इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई। लेकिन अधिकारियों से बात नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें