फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंमचे के बल पर दुष्कर्म पति पर दर्ज कराया केस

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर। दिल्ली निवासी महिला ने कोतवाली में पति के खिलाफ तमंचे के बल पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। महिला का कहना है कि पहली पत्नी से संतान नहीं होने पर आरोपी ने वर्ष 2016 में दूसरी शादी की थी। उस वक्त वह नाबालिग थी, इसके बावजूद दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने देवर, देवरानी और सास पर भी पति का साथ देने का आरोप लगाया है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि 2016 में उसकी शादी दनकौर के गांव निवासी शादीशुदा व्यक्ति से हुई थी। शादी के वक्त वह 10वीं की पढ़ाई कर रही थी। इस वजह से दोनों पक्षों में पढ़ाई पूरी होने और उसके बालिग होने के बाद ही संबंध बनाने आदि कई शर्तों पर सहमति बनी थी, लेकिन शादी के एक माह बाद ही पति तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने लगा। विरोध व शिकायत करने पर अन्य ससुराल वाले भी पति का साथ देते थे। 6 माह बाद वह मायके पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। पीड़िता ने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस आयुक्त से भी शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी अनिल पांडे का कहना है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
युवक और युवती ने एक दूसरे पर कराई एफआईआर
एक युवक व युवती ने एक दूसरे के खिलाफ कोतवाली सेक्टर-39 में रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है। जबकि आरोपी युवक ने भी युवती के खिलाफ धमकी देकर पैसा मांगने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों ही मामले कोर्ट के आदेश पर दर्ज किए गए हैं। कोतवाली सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक आजाद सिंह तोमर ने बताया कि थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया है। युवक ने भी युवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है कि युवती उसे ब्लैकमेल कर रही है और दुष्कर्म में फंसाने की धमकी देकर पैसे मांग रही है। दोनों ही मामले में कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें