फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिशु ने गर्भ में तोड़ा दम, महिला डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। गर्भ में पल रहे 9 माह के शिशु की मौत पर परिजनों ने चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। परिजनों ने मुख्य चिकित्साधिकारी से मामले की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के गार्डन-2 निवासी विंटू कुमार ने बताया कि नोएडा सेक्टर-12 में महिला चिकित्सक डॉ. पूनम के यहां गर्भवती पत्नी रूपा का उपचार चल रहा था। 9 महीने पूरे होने पर पत्नी को प्रसव पीड़ा हुई तो दिसंबर अंत में जांच के लिए चिकित्सक के पास गए। महिला डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड कराया, इसमें गर्भ नाल बच्चे के गले में लिपटा हुआ था। पीड़ित ने डिलीवरी कराने को कहा, लेकिन डॉक्टर ने दो दिन बाद आने को कहा। पत्नी को दोबारा प्रसव पीड़ा हुई तो डॉक्टर के पास पहुंचे तो उन्होंने फिर से टकरा दिया। आरोप है कि प्रसव पीड़ा होने के बाद भी चिकित्सक इलाज में लापरवाही बरतती रही। दिक्कतें बढ़ने पर आरोपी चिकित्सक ने दूसरे अस्पताल में भर्ती कराने की बात कही। 10 जनवरी को वह पत्नी को दूसरे निजी अस्पताल ले गए, जहां गर्भ में शिशु की मौत की पुष्टि हुई। पीड़ित आरोप है कि इसके बाद सेक्टर-24 कोतवाली में डॉक्टर के खिलाफ शिकायत करने गया तो कोई सुनवाई नहीं हुई। उसे सीएमओ के पास भेज दिया गया। सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी ने बताया कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें