फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज आवाज में गाना बजाने को मना करने पर कार सवारों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। पॉश सोसाइटी जेपी ग्रींस में रात तीन बजे कार में तेज आवाज में गाना बजाने और शराब पीकर हुड़दंग कर रहे लोगों को मना करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। आवाज कम करने के लिए कहने पर सात-आठ युवकों ने उसकी लाठी, डंडों और कार के पाने से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार नंबर के आधार पर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। सोसाइटी में प्रमोद शर्मा परिवार के साथ रहते हैं। रविवार रात लगभग तीन बजे सोसाइटी में तेज गाने और हंगामे की आवाज आ रही थी। उनकी 78 वर्षीय मां शोर से परेशान हो रही थीं।
विज्ञापन

प्रमोद ने देखा तो सात से आठ लोग दो कारों में तेज आवाज में गाना बजाकर शराब के ग्लास हाथों में लेकर हंगामा कर रहे थे। उन्होंने युवकों को शोर मचाने से मना किया तो आरोपियों ने उनको पीट दिया। प्रमोद के सिर और आंख के पास चोट आई है। शोर मचाने पर कुछ लोग भी मौके पर पहुंचे। भीड़ एकत्र होने पर आरोपी कार में बैठकर फरार हो गए। मंगलवार सुबह घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। शिकायत के बाद बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
मनचलों ने की महिला से अश्लील हरकत
कोतवाली फेज टू क्षेत्र स्थित एक गांव मेें महिला से मनचलों ने अश्लील हरकत कर दी। पुलिस के मुताबिक, फेज टू स्थित कंपनी में काम करने वाली महिला सोमवार रात घर लौट रही थी, तभी शकील, दिलशाद और गुलफाम ने उसे सड़क पर अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी। महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जमा हो गए। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

छेड़छाड़ और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज
कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर छेड़छाड़ व मारपीट संबंधित दो मामले दर्ज किए हैं। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, एक सेक्टर निवासी महिला ने पड़ोसी भारद्वाज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर बहन से अश्लील हरकत की थी। वहीं, कोतवाली क्षेत्र में सब्जी की दुकान लगाने वाली महिला ने पुनीत, अशोक समेत अन्य लोगों पर मारपीट करने और अश्लील हरकत करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें