फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को कॉल कर दें सुनसान इलाकों की सूचना, गश्त बढ़ेगी, महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस ने मांगे सुझाव

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। कमिश्नरेट पुलिस महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी और सतर्कता बरत रही है। इसी कड़ी में पुलिस की ओर से लोगों से महिलाओं की सुरक्षा के लिए सुझाव मांगे गए हैं। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 9870395200 पर कॉल ऐसे सुनसान इलाकों या क्षेत्रों की जानकारी दे सकते हैं। जहां से कामकाजी महिलाएं शाम निकलती हैं। इन स्थानों पर गश्त बढ़ाकर महिलाओं को सुरक्षा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त महिला एवं बाल सुरक्षा वृंदा शुक्ला ने बताया कि सर्दी और कोहरे के कारण दिन छोटा हो जाता है, लेकिन कामकाजी महिलाएं अपनी कंपनी या संस्थान से ड्यूटी खत्म होने के बाद ही निकलती हैं। वहीं, कोहरे और ठंड के कारण लोग भी कम ही बाहर निकलते हैं। ऐसे में कुछ स्थान बिल्कुल सुनसान हो जाते हैं और वहां पर कम ही लोगों का आवागमन होता है। इन क्षेत्रों से गुजरने वाली महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के लिए ही लोगों से सुझाव मांगे गए हैं। इसमें लोग महिला हेल्पलाइन नंबर 9870395200 पर कॉल कर उन स्थानों की जानकारी दे सकते हैं, जहां गश्त बढ़ाने की अधिक आवश्यकता है। dcp-polws.gb@up.gov.in पर मेल या नोएडा पुलिस को ट्वीट कर भी जानकारी दी जा सकती है। डीसीपी ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस बाजारों में निकलेगी और लोगों से बात करेगी। जिससे महिलाओं को सुरक्षित माहौल प्रदान किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें