फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरा मिला सांड़, गोकशी का आरोप लगाकर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा। कस्बे के जंगल में बृहस्पतिवार सुबह एक सांड़ मरा मिलने पर ग्रामीणों ने गोकशी का आरोप लगाकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जल्द सच्चाई का पता लगाने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। इसके बाद जेसीबी से गड्ढा खुदवा कर सांड़ का दबवा दिया। वहीं, बाजरे के खेत में एक और सांड़ मिला है। उसके पैर बंधे थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। राष्ट्रीय योगी सेना के कार्यकर्ताओं ने दोनों मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस का कहना कि टीमें गठित कर अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

गांव चकबीरमपुर के जंगल में ग्रामीणों ने एक सांड़ मरा देखा। जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों का आरोप है कि सांड़ को कुल्हाड़ी व अन्य हथियारों से काट कर मारा गया है। वहीं, आरोपी मांस निकालकर अवशेष वहीं छोड़कर फरार हो गए। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मौके से कुल्हाड़ी व कुछ अन्य समान बरामद किया है। पुलिस ने ग्रामीणों की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, बृहस्पतिवार शाम गांव के समीप बाजरे के खेत में सांड़ मिला। आशंका जताई जा रही है कि शिकारी उसको भी मारकर मांस ले जाने के फिराक में थे। राष्ट्रीय योगी सेना के विजय, भारत, अजय, अंकित, अरविंद आदि ने घटना पर रोष जताते हुए कहा कि क्षेत्र में पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। इन पर लगाम कसना अति आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें