फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्यूटेक शेल्टर्स और आरजी बिल्डटेक का बिल्डर ऑफिस सील

विज्ञापन
सेक्टर-75 में सील किया गया आफ‌िस ।
विज्ञापन
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण ने सोमवार को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के मानकों के उल्लंघन के आरोप में फ्यूटेक शल्टर्स और आरजी बिल्डटेक का बिल्डर ऑफिस सील कर दिया। यही नहीं दोनों बिल्डरों की सोसाइटी के क्लब हाउस पर भी सीलिंग की कार्रवाई की गई। प्राधिकरण की ओर से एनजीटी के मानकों के उल्लंघन के आरोप में तीन दिन में 26 सोसाइटियों के क्लब हाउस, बिल्डर और एओए दफ्तर की सीलिंग की जाएगी।
विज्ञापन

नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी ने बताया कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की ओर से दिए गए निर्देशों के क्रम में नोएडा प्राधिकरण की टीम ने विभिन्न ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी में एसटीपी के प्रावधानों की जांच की। इस दौरान पाया गया कि कुछ सोसाइटी में या तो एसटीपी निर्मित नहीं है या क्रियाशील नहीं है, जो कि एनजीटी के नियमों का उल्लंघन है। इसी क्रम में सीईओ के निर्देश पर सोमवार को सेक्टर-75 में फ्यूटेेक शेल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से प्लॉट संख्या जीएच-10 में विकसित की जा रही सोसाइटी ईको सिटी और सेक्टर-120 में आरजी बिल्डटेक की ओर से प्लॉट संख्या जीएच-02 में विकसित की जा रही सोसाइटी आरजी रेजिडेंसी में बिल्डर के ऑफिस तथा सोसाइटी के क्लब को सील किया गया। प्राधिकरण के अधिकारी का कहना है कि सीईओ के निर्देश पर दूसरी अन्य ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट की सोसाइटियों में भी निरीक्षण के बाद कार्रवाई की योजना तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें