फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरसी का पैसा जमा नहीं करने पर बिल्डर को 10 घंटे तक हिरासत में रखा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। दादरी तहसील की टीम ने सोमवार को रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) का पैसा जमा नहीं करने पर सनवर्ल्ड के निदेशक को हिरासत में ले लिया। तहसील में करीब 10 घंटे तक पैसा जमा नहीं करने पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी कर ली गई थी। बिल्डर ने अंतिम समय में 80 लाख रुपये जमा कराकर जल्द ही बकाया राशि जमा कराने का आश्वासन दिया। प्रशासन ने 15 अप्रैल तक राशि जमा करने का समय दिया। बिल्डर पर उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) की आरसी का करीब 17 करोड़ रुपये बकाया है। करीब एक माह पहले तहसील की टीम ने बिल्डर का कार्यालय भी सील किया था।
विज्ञापन

दादरी एसडीएम आलोक गुप्ता ने बताया कि सनवर्ल्ड बिल्डर पर यूपी रेरा की विभिन्न आरसी का करीब 17 करोड़ रुपये बकाया था। कार्यालय सील करने के बाद गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। उसके बाद भी बिल्डर ने पैसा जमा नहीं किया। सोमवार की सुबह तहसील की टीम ने नोएडा के सेक्टर-17 स्थित घर से सनवर्ल्ड के निदेश वाईके गुप्ता को हिरासत में लिया गया। हिरासत में लेने के बाद बिल्डर को तहसील की हवालात में बंद किया गया। दिनभर बिल्डर को पैसा जमा करने का मौका दिया गया। देर शाम बिल्डर को गिरफ्तार करने की प्रक्रिया शुरू की गई। आनन-फानन बिल्डर ने 80 लाख का चेक देकर कुछ दिन की मोहलत मांगी। उसे 15 अप्रैल तक का समय दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि सनवर्ल्ड कंपनी में वाईके गुप्ता के साथ कई पार्टनर है। उनकी तलाश शुरू कर दी है। आरसी की वसूली उनसे भी की जाएगी। उनके घर और कार्यालय पर जांच की जा रही है।
12 मार्च को सील किया था सनवर्ल्ड का कार्यालय
तहसील दादरी की टीम ने एक माह पहले सनवर्ल्ड बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी। आरसी का पैसा नहीं देने पर तहसील की टीम ने 12 मार्च को नोएडा के सेक्टर 168 स्थित सनवर्ल्ड बिल्डर का कार्यालय सील किया था। तब भी बिल्डर को आरसी का पैसा जमा करने की चेतावनी दी थी। बिल्डर की तरफ से अभी तक केवल 1.98 करोड़ रुपये जमा कराया गया है।
विज्ञापन

चल संपत्ति को कुर्क करने की तैयारी
जिला प्रशासन अब बिल्डर की चल संपत्ति को कुर्क करने की तैयारी कर रहा है। एसडीएम दादरी ने बताया कि नोएडा स्थित बिल्डर के कार्यालय के बाहर निर्माणाधीन सामग्री और अन्य सामान जब्त किया जाएगा। साथ ही बिल्डर की चल संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।
हाईकोर्ट की अवहेलना पर की सख्ती कार्रवाई
आरसी पर वसूली नहीं होने के कारण काफी खरीदार हाईकोर्ट पहुंच चुके है। इनमें सनवर्ल्ड बिल्डर के खरीदार भी शामिल है। कई खरीदारों की याचिका पर हाईकोर्ट प्रशासन को वसूली का आदेश दे चुका है, लेकिन प्रशासन वसूली नहीं कर सका। आदेश की अवहेलना होने पर हाईकोर्ट को तलब किया है। जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया और सख्त कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें