फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्रोटोकॉल तोड़कर सुइट में नहीं सामान्य कमरे में रुके थे त्रूदो

विज्ञापन
विज्ञापन
कनाडा के पीएम के लिए भारत सरकार ने होटल ललित में किया था इंतजाम
विज्ञापन


1634 नंबर सामान्य कमरे में ठहरे, इसमें उनके सुरक्षा अधिकारी रुके थे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में बयान देकर चर्चा में आए कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन त्रूदो जी-20 सम्मेलन के दौरान भारत सरकार की ओर से विशेष रूप से बनाए गए प्रेसिडेंशियल सुइट में नहीं रुके थे, बल्कि प्रोटोकॉल तोड़कर होटल ललित की 16वीं मंजिल पर सामान्य कमरा नंबर 1634 में रुके थे। ऐसे में भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई थी।
जी-20 के दौरान सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि त्रूदो के लिए द ललित होटल में प्रेसिडेंशियल सुइट बुक किया गया था। भारत सरकार ने खासतौर पर राष्ट्राध्यक्षों के सुरक्षा प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए इसे तैयार करवाया था। होटल में एडवांस सिक्योरिटी शील्ड लगाई गई थी। इसमें बुलेटप्रूफ ग्लास था, जिसमें पॉलीकार्बोनेट प्लास्टिक की मोटी परत थी और यह स्नाइपर की गोलियों का भी सामना कर सकती थी। कई अन्य सुरक्षा उपकरण भी लगाए गए थे, लेकिन त्रूदो ने सुइट में रुकने से मना कर दिया था। त्रूदो कमरा नंबर 1634 में ठहरे थे, जिसमें उनके सुरक्षा अधिकारी रुके हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम फैसला संबंधित मेहमान और दूतावास का होता है
एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि भारत और कनाडा के सुरक्षा अधिकारियों के बीच कई दौर की बातचीत हुई। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा के लिए प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी बताया, लेकिन त्रूदो नहीं माने। ऐसे मामलों में अंतिम फैसला संबंधित मेहमान और उनके दूतावास का होता है। भारत सरकार ने सभी राष्ट्राध्यक्षों और प्रतिनिधियों के लिए वीवीआईपी होटल बुक किए थे। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सभी प्रेसिडेंशियल सुइट की पूरी सुरक्षा की प्रभारी थीं। इसके बावजूद त्रूदो सुइट में नहीं रुके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें