फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाउंसरों पर लगाया महिलाओं से अभद्रता, धक्कामुक्की का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। रजिस्ट्री नहीं होने, बैनर को जबरन हटाने और मेंटेनेंस एजेंसी की ओर से जारी मानहानि के नोटिस से नाराज पंचशील ग्रींस वन सोसाइटी के पिनेकल टावर निवासियों ने प्रदर्शन किया। आरोप है कि शनिवार को हुए प्रदर्शन को रोकने के लिए बिल्डर ने बाउंसरों को बुला लिया। बाउंसरों ने प्रदर्शन में शामिल महिलाओं से अभद्रता और अन्य लोगों से धक्कामुक्की की। हंगामे की सूचना मिलने पर बिसरख कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों को शांत कराया। सोसाइटी निवासियों ने रविवार को भी प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सोसाइटी वासियों के मुताबिक पंचशील ग्रींस वन में पिनेकल नाम से तीन टावर है। जहां 700 से अधिक परिवार रहते हैं। पिछले वर्ष से बिल्डर ने खरीदारों को कब्जा देना शुरू किया है। लेकिन अभी तक रजिस्ट्री नहीं हुई है। बिल्डर सभी खरीदारों से स्टांप पेपर खरीदवा चुका है। आरोप है कि बिल्डर ग्रेनो प्राधिकरण से पूर्णता प्रमाण पत्र हासिल नहीं कर सका है। रजिस्ट्री नहीं होने के विरोध में निवासी हर सप्ताह प्रदर्शन कर रहे हैं।
शनिवार की सुबह करीब 11 बजे बड़ी संख्या में निवासी बिल्डर के सेल्स ऑफिस पहुंचे। आरोप है कि वहां पर बिल्डर ने बाउंसरों को बुला लिया। जिन्होंने प्रदर्शन करने से रोकने की कोशिश की। इसके बाद बिल्डर ने महिला सुरक्षाकर्मियों को आगे कर दिया। जो सोसाइटी के पुरुषों को रोक रही थी। निवासियों ने घर से महिलाओं को बुलाकर आगे कर दिया। आरोप है कि बाउंसरों ने महिलाओं और अन्य के साथ काफी अभद्रता की गई। जिस पर काफी हंगामा हुआ। सूचना मिलने पर बिसरख कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया। हालांकि सोसाइटीवासी शाम 4 बजे तक प्रदर्शन करते रहे।
विज्ञापन

मेटेंनेंस एजेंसी ने भेजा 10 लाख रुपये की मानहानि का नोटिस
निवासियों ने आरोप लगाया है कि बिल्डर ने बालकनी में लगे बैनर व पोस्टरों को जबरन हटा दिया। शुक्रवार रात के समय यह किया गया। मेंटेनेंस एजेंसी की तरफ से सोसाइटी निवासी दस लोगों को 10-10 लाख रुपये का मानहानि का नोटिस भेजा गया। जिसके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।
सोसाइटी निवासियों ने की बदतमीजी, पुलिस से करेंगे शिकायत
चार विभाग से एनओसी लेने के बाद पूर्णता प्रमाण पत्र का आवेदन किया जा चुका है। प्रमाण पत्र प्राधिकरण स्तर पर लंबित है। प्राधिकरण की कुछ आपत्ति पर हाईकोर्ट से केस जीत चुके हैं। किसी की बालकनी से पोस्टर नहीं हटाए गए हैं। केवल कॉमन एरिया व लॉबी से पोस्टर हटाए गए हैं। वहां निवासी पोस्टर नहीं लगा सकते। प्रदर्शन के दौरान कुछ निवासियों ने स्टाफ व महिला सुरक्षाकर्मियों के साथ बदतमीजी की है। उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दी जाएगी।- एके धीमान, मेंटेनेंस हेड, पंचशील ग्रुप ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें