फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक : डांट से खफा बेटी ने तवे से वार कर मां को मार डाला, इस कारण नाराज रहती थी साढ़े 14 साल की पुत्री

Wed, 23 Feb 2022 12:33 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

नोएडा में रविवार रात को सेक्टर-77 की एक सोसाइटी में 34 वर्षीय महिला का शव लहूलुहान अवस्था में फ्लैट में मिला था। महिला की हत्या उसकी बेटी ने ही की थी। नाबालिग बेटी अपनी मां के डांटने से नाराज थी।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा में डांट से खफा बेटी ने अपना आपा खो दिया और लोहे के तवे से मां के सिर पर वार कर जान ले ली। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो बेटी ने पहले पुलिस को गुमराह किया लेकिन पूछताछ मेंहत्या की बात कबूल ली। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने किशोरी को नारी निकेतन भेज दिया है। 
विज्ञापन


एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि रविवार रात को सेक्टर-77 की एक सोसाइटी में 34 वर्षीय महिला का शव लहूलुहान अवस्था में फ्लैट में मिला था। बेटी की सूचना पर आसपास के लोगों ने उन्हें कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया था। 

पुलिस को जानकारी हुई तो जांच शुरू की। जांच में बेटी से पूछताछ की गई तो उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली।  एडीसीपी ने बताया कि घटना वाली रात दोनों फ्लैट में थीं। मां ने डांटते हुए बेटी को बर्तन धोने के लिए कहा और खुद फोन पर बात करने लगी। उसी से नाराज होकर बेटी ने तवे से मां के सिर पर वार किया और फिर कई बार चेहरे व सिर पर हमला किया। 
विज्ञापन


इससे बेडरूम से लेकर बाथरूम तक खून फैल गया। इसके बाद बेटी लाइट बंद कर फ्लैट के नीचे चली गई। थोड़ी देर बाद आकर उसने शोर मचाया और पड़ोसियों को सूचना दी।  किशोरी की मां ग्रेटर नोएडा की एक कंपनी में काम करती थी। वह दिल्ली की रहने वाली थी। 
विज्ञापन

नौवीं कक्षा में पढ़ती है किशोरी

जांच में पता चला कि किशोरी नौवीं कक्षा में पढ़ती है। पूछताछ में किशोरी ने बताया कि वह मां के व्यवहार से नाराज रहती थी और उसके फ्लैट में कई लोगों का आना जाना था। इससे वह परेशान रहती है। सोसाइटी के लोग भी उस पर ताना मारते थे।

अपने बच्चों पर रखें ध्यान 
साढ़े चौदह साल की किशोरी फ्लैट में अपनी मां के साथ रहती थी। उसे बचपन से पिता का प्यार नहीं मिला तो घर के लोगों का भी लगभग कम ही आना जाना था। मां कामकाजी थी तो वह ऑफिस जाती थी और घर पर कम ही वक्त दे पाती थी। अगर आप भी अभिभावक हैं तो बच्चों का ध्यान रखें और उन्हें समय दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें