फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BMW car overspeed: यमुना एक्सप्रेस-वे से 20 फुट गहरी खाई में गिरी बीएमडब्ल्यू, चालक की मौत, एक घायल

Sat, 03 Sep 2022 02:05 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नोएडा

सार

पुलिस ने बताया कि दो व्यक्ति भरत और गौरव बीएमडब्ल्यू HR22M0003 से आगरा की ओर जा रहे थे। सुबह लगभग 8.30 बजे दनकौर क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 11 पर उनकी कार अत्यधिक तेज गति होने के कारण यमुना एक्सप्रेस-वे से नीचे गिर गई।
विज्ञापन
एक्सप्रेस-वे से गिरने के बाद क्षतिग्रस्त बीएमडब्ल्यू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू अनियंत्रित होकर सड़क के 20 फुट नीचे गिर गई। इसमें वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसमें सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि दो व्यक्ति भरत और गौरव बीएमडब्ल्यू HR22M0003 से आगरा की ओर जा रहे थे। सुबह लगभग 8.30 बजे दनकौर क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 11 पर उनकी कार अत्यधिक तेज गति होने के कारण यमुना एक्सप्रेस-वे से नीचे गिर गई।

पुलिस ने बताया कि हादसे में कार चालक भरत की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया।  गौरव का कैलाश अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों व्यक्ति हरियाणा के बहादुरगढ़ के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें