रक्तदान शिविर का शुभारंभ सुबह 11 बजे अमर उजाला ऑफिस में होगा। इस शिविर का आयोजन अमर उजाला फांउडेशन और जिला अस्पताल(डीसीएच) नोएडा के प्रयास से किया जा रहा है।
अमर उजाला फांउडेशन और जिला अस्पताल(डीसीएच) नोएडा के प्रयास से 28 जुलाई को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का मकसद जरूरतमंदों को समय रहते खून की कमी से निजात दिलाना है। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लगातार सामाजिक सरोकारों के लिए काम किया जाता है।
विज्ञापन
इसी कड़ी में सुबह 11 बजे रक्तदान शिविर का शुभारंभ होगा। जिसमें इच्छुक स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान के लिए अमर उजाला ऑफिस (सी-21 सेक्टर-59 नोएडा) पहुंचें। कोविड काल की परिस्थितियों में रक्त की कमी को देखते हुए अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर इस पुण्य कार्य में भागीदार बनें। रक्तदान से किसी भी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव स्वास्थ्य पर नहीं पड़ता है। आपसे अपील है कि हमारी इस मुहिम में प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान के लिए आगे आए।