भाजपा की वर्चूअल रैली में मौजूद दर्शक एवं कार्यकर्ता।
नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पांच जिलों गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, गाजियाबाद अलीगढ़ और हापुड़ के लोगों और कार्यकर्ताओं को वर्चुअल जन चौपाल के माध्यम संबोधित किया। नोएडा विधानसभा के आठों मंडलों में वर्चुअल जन चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में हर मंडल में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपाई शामिल हुए। इनमें स्टेलर ग्रीन पार्क में भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह, सेक्टर-12 में राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, सेक्टर 77 और गिझौर में महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता और उमेश त्यागी, हरौला में महिला आयोग अध्यक्षा विमला बॉथम, सलारपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री अशोक प्रधान, सेक्टर-71 में नोएडा प्रभारी बसंत त्यागी, गणेश जाटव और सेक्टर-110 में अशोक मोंगा मौजूद रहे।
जन चौपाल के संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह उत्तर प्रदेश का यह चुनाव हिस्ट्रीशीटर को बाहर रखने और विकास की नई हिस्ट्री बनाने के लिए है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार जो कहती है वो करके दिखाती है। यूपी ने अनेक चुनाव देखे और अनेक सरकारें बनाते देखा, लेकिन ये चुनाव यूपी का सबसे अलग है। यूपी के लोगों ने मन बना लिया है की इस चुनाव में माफिया, दंगाइयों को, परदे के पीछे रह करके यूपी की सत्ता हथियाने नहीं देंगे। योगी आदित्यनाथ ने यूपी में कानून राज स्थापित किया है। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता आलोक अवस्थी, क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर, चंदगीराम यादव, डिंपल आनंद, गिरजा सिंह, राकेश शर्मा, मनीष शर्मा, तन्मय शंकर आदि मौजूद रहे।