फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'उधार मांग कर शर्मिंदा न करें': बीयर नहीं देने पर पहले ठेके पर की गाली-गलौच, फिर सेल्समैन को मारा चाकू

Tue, 26 Sep 2023 06:23 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा में एक बीयर की शॉप पर एक सेल्समैन के उधार नहीं देने पर आरोपी ने चाकू से कई बार हमला किया। पीड़ित के पेट और हाथ पर चाकू से कई वार किए।  पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उधार बीयर न देने पर नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के कोंडली गांव में बाइक सवार एक आरोपी ने सेल्समैन कृपाल सिंह पर चाकू से हमला कर दिया। एक वार करने के बाद सेल्समैन ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन आरोपी ने चाकू के दो वार और कर दिए। इसके बाद आरोपी अपनी बाइक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने सेल्समैन की शिकायत पर इस मामले में पंडित की डेयरी निवासी जितेंद्र पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

सेक्टर-150 कोंडली गांव की बीयर शॉप पर सेल्समैन का काम करने वाले कृपाल सिंह ने बताया कि कुछ लोग अक्सर उधार की बीयर लेते हैं और फिर बाद में रुपये नहीं देते। इसके चलते उसने उधार बीयर देना बंद कर दिया था।

रविवार को दोपहर के समय आरोपी जितेंद्र उधार बीयर लेने आया लेकिन उसने बिना रुपयों के बीयर देने से इंकार कर दिया। शाम को लगभग साढ़े पांच बजे आरोपी नशे की हालत में एक बार फिर बीयर शॉप पर आया। आरोपी ने यहां गाली गलौज शुरू कर दिया। कृपाल सिंह ने गाली गलौज का विरोध किया। 
विज्ञापन

इस पर आरोपी ने कृपाल सिंह के पेट में चाकू घोंप दिया। कृपाल सिंह ने साहस दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया। लेकिन आरोपी ने उसके हाथ और कलाई पर दो बार चाकू से वार कर खुद को छुड़ा लिया और भाग गया। नॉलेज पार्क थाना प्रभारी विपिन कुमार का कहना है कि इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें