फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप ने पार की बेरहमी की हदें: पत्नी और बेटे की हत्या, एक बार में नहीं गई जान तो मासूम का दोबारा गला दबाकर मारा

Tue, 26 Sep 2023 12:34 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी और मासूम बेटे को मार डाला। एक बार में नहीं गई जान तो दरिंदे बाप ने मासूम का दोबारा गला दबाकर मार डाला। आरोपी ने भाई के साथ मां-बेटे की हत्या कर नॉलेज पार्क में फेंक दिए थे।
विज्ञापन
मां-बेटी की हत्या करने वाले आरोपी पति भाई के साथ गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दूसरी युवती से सगाई के बाद मलकपुर के रहने वाले हिमांशु ने पत्नी सीमा और तीन साल के मासूम की हत्या की थी। एक बार मासूम का गला दबाकर फेंकने के बाद रोने की आवाज आई तो आरोपी पिता हिमांशु ने दोबारा गला दबाया। आरोपी ने खुद यह बात पुलिस के सामने कबूल की है। पुलिस लेकिन बच्चे का शव तलाश नहीं कर सकी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आरोपी ने 11 सितंबर को अपने भाई दीपांशु के साथ मिलकर मां-बेटे की हत्या कर शव नॉलेज पार्क क्षेत्र में फेंक दिए थे। पुलिस ने सीमा का शव बरामद कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। बच्चे का शव नहीं मिलने पर पुलिस आशंका जता रही है कि कोई जानवर उसे ले गया। 

डाग स्क्वॉयड की मदद से तलाशी के बावजूद बच्चे का शव या अवशेष के अलावा कपड़े भी नहीं मिले हैं। ग्रेटर नोएडा के मलकपुर में रहने वाले सीमा और हिमांशु दोनों मूलरूप से आजमगढ़ के रहने वाले थे। गौतमबुद्ध नगर की एक कंपनी में काम करने के दौरान साल 2016 में दोनों की पहचान हुई। दोनों ने मंदिर में विवाह कर लिया। 
विज्ञापन


शादी के बाद एक बेटा उनके हुआ। हिमांशु ने सीमा से शादी करने के संबंध में परिजन को जानकारी नहीं दी थी। इसके चलते परिजन ने हिमांशु का विवाह तय कर दिया। आरोपी हिमांशु सीमा को बिना बताए आजमगढ़ जाकर दूसरी युवती से सगाई कर आया। हिमांशु के मोबाइल में सगाई के फोटो देखने के बाद सीमा विवाह रजिस्टर्ड कराने का दबाव बनाने लगी। 

हिमांशु ने सीमा से वादा किया कि वह 12 सितंबर को दिल्ली ले जाकर विवाह रजिस्टर्ड करा लेगा। आरोपी सीमा और मासूम बेटे से पीछा छुड़ाने के इरादे से उन्हें हरिद्वार और वृंदावन घुमाने ले गया। लेकिन आरोपी को वहां मौका नहीं मिला।

वृंदावन से वापस लौटकर 11 सितंबर को हिमांशु एकांत में सेल्फी का बहाना बनाकर सीमा को नॉलेज पार्क क्षेत्र में ले गया। आरोपी ने पहले सीमा की सिर में वार कर हत्या की। इसके बाद बेटे की गला दबाकर हत्या कर दोनों के शव झाड़ी में फेंक दिए।

 

पत्नी का पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार
पुलिस ने बताया कि 13 सितंबर को नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने गुर्जरपुर अंडरपास रेलवे लाइन पार कर जंगल से अज्ञात में बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तीन दिन बाद उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सीमा की बहन ने 17 सितंबर को गुमशुदगी सूरजपुर कोतवाली में दर्ज कराई थी। 

 
विज्ञापन

सीमा की पहचान उसके कपड़े, फोटो देखकर उसकी बहन ने ही की। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह का कहना है कि बच्चे का शव तलाशने के लिए काफी प्रयास किया गया लेकिन अब तक बरामद नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें