फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा हत्याकांड: सौम्य व्यवहार, संगीत से प्यार और सबका दुलारा था यश, सनसनीखेज वारदात से हर कोई हैरान

Thu, 29 Feb 2024 03:14 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

गौतमबुद्ध नगर स्थित बैनेट यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले बीबीए के छात्र यश मित्तल (22) की छह करोड़ रुपये की फिरौती के लिए दोस्तों ने हत्या कर दी। आरोपियों ने छात्र के कारोबारी पिता को मोबाइल पर संदेश भेजकर फिरौती की रकम मांगी थी।
विज्ञापन
BBA student Yash Mittal Murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएड के दादरी क्षेत्र से अपहरण के बाद हत्या का शिकार हुए यश को संगीता से बेहद लगाव था। यूनिवर्सिटी में एडमिशन के बाद जब फ्रेशर पार्टी हुई तब यश ने अपने गाना गुनगुनाने के अंदाज से सबको बेहद प्रभावित किया था। इसी तरह उसका सौम्य व्यवहार साथी छात्रों के साथ-साथ शिक्षकों को भी बेहद आकर्षित करता था। 
विज्ञापन


यश के साथ जो हुआ उससे हर कोई बेहद स्तब्ध है। दादरी की बैनेट यूनिवर्सिटी में जब यश पढ़ने के लिए आया तब एक फ्रेशर पार्टी हुई। उस पार्टी में मौजूद एक छात्र ने बताया कि उस समय यश ने अरिजीत सिंह का एक गाना गाकर सुनाया। यही वह पल था जब यश ने सभी को अपना बना लिया। 

इस कदर शानदार अंदाज में गाना गाया कि सभी ने उससे वंस मोर वंस मोर कर फिर से गाने की फरमाइश कर डाली। इस पार्टी के बाद भी जब भी यश अपने दोस्तों के समूह में होता तो उससे गाने की फरमाइश कर दी जाती और यश भी गाना गुनगुना कर अपने दोस्तों की बात को आगे रखता। इसके अलावा उसका व्यवहार बहुत ही सौम्य था।
विज्ञापन


यश के एक अन्य साथी ने बताया कि वह बेहद अपने पन से साथियों से बात करता। उसका तरीका देखकर कभी-कभी शिक्षक भी कहते थे कि अन्य छात्रों को यश से सीखना चाहिए। चूंकि यश की बड़ी बहन भी इसी यूनिवर्सिटी में पढ़ती थी इसीलिए यश के लिए यह संस्थान कोई नया नहीं था। वह यहां पर ऐसा अनुभव करता था जैसे वह अपने परिवार में हो। 

वह अक्सर दोस्तों से कहता भी था कि उसका बड़ी बहन यहीं पर है। दोस्त भी यहीं पर हैं और आधे से ज्यादा परिवार तो उसका यूनिवर्सिटी में ही है। इसीलिए उसको यहां पर फैमिली वाली फीलिंग आती है। बुधवार को हुए खुलासे के बाद यह सभी लोग हैरान और परेशान हैं। 


 

एक अन्य साथी ने बताया कि हर्ष के साथ कोई इस तरह की घटना कर सता है, यह सोचा भी नहीं था। यूनिवर्सिटी प्रशासन भी हैरान है कि आखिर इस तरह की घटना का कारण क्या रहा। एक अधिकारी ने बताया कि यूनिवर्सिटी में काफी सख्ती की जाती है, लेकिन बच्चा कैसे गया इसका कारण पता लगाया जाएगा।

छह करोड़ की फिरौती के लिए दोस्तों ने की बीबीए छात्र की हत्या
आपको बता दें कि छह करोड़ रुपये की फिरौती के लिए सहपाठियों ने अमरोहा के गजरौला निवासी यश मित्तल (22) की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद खेत में गड्ढा खोदकर शव को दबा दिया। वह बीबीए प्रथम वर्ष का छात्र था। चार दोस्तों ने यश को 26 फरवरी को पार्टी के लिए ग्रेटर नोएडा से गजरौला बुलाया था। पार्टी के दौरान ही विवाद होने पर सभी ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि तीन अन्य दोस्तों की तलाश की जा रही है। इसी मामले में पुलिस तीन अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।


 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान तिगरिया भूड़ निवासी रचित नागर के रूप में हुई है। बुधवार को दादरी पुलिस तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर घटनास्थल पर पहुंची। वहां खेत में गड्ढे से शव को बरामद कर लिया गया। गजरौला की टीचर्स कॉलोनी निवासी प्रदीप कुमार मित्तल बिजली उपकरणों का कारोबार करते हैं। परिवार में पत्नी वर्षा मित्तल, बेटी इशिका हैं। उनका इकलौता बेटा यश मित्तल दादरी क्षेत्र स्थित बैनेट यूनिवर्सिटी में बीबीए प्रथम वर्ष का छात्र था। वह विश्वविद्यालय परिसर में सी-9 ब्लाॅक के कमरा नंबर-116 में रहता था। यश की बहन भी इसी विश्वविद्यालय में बीबीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। वह भी गर्ल्स हॉस्टल में रहती है।

बुधवार को नोएडा डीसीपी और दादरी थाना प्रभारी फोर्स के साथ गजरौला पहुंचे। जिसके बाद तिगरिया भूड़ के रहने वाले रचित नागर को गिरफ्तार किया। बाद में पुलिस आरोपियों को लेकर उसी स्थान पर पहुंची जहां छात्र यश मित्तल के शव को दबाया गया था। वारदात से पहले यश से मारपीट भी की गई थी। उसके कपड़ों पर खून के निशान मिले हैं।

 

यश के मोबाइल डिटेल के आधार पर आरोपियों तक पहुंची पुलिस
बहन इशिका ने परिजनों को यश का मोबाइल बंद होने और लापता होने की जानकारी दी। 27 फरवरी को प्रदीप कुमार मित्तल के मोबाइल पर आए मैसेज में छह करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने यश के मोबाइल डिटेल और उसके पिता के पास आए मैसेज के आधार पर तीन सहपाठियों को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने यश की हत्या का राज उगल दिया।

 

फिरौती के लिए अपहरण करने के बाद छात्र यश की हत्या कर दी गई। मामले का खुलासा हो गया है। शव मिल गया है। पुलिस की दादरी पुलिस और गजरौला पुलिस मिलकर आगे की कार्रवाई कर रही है। - अशोक कुमार, एडीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन।

 
विज्ञापन

प्रकरण गौतमबुद्ध नगर जिले के दादरी थानाक्षेत्र से जुड़ा है। दादरी पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर छात्र यश मित्तल के शव को बरामद कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। दादरी पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। - राजीव कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अमरोहा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें