फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनिंग के बाद लड़कियों को नौकरी दिलाने में मदद करेगा प्राधिकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ग्रेनो प्राधिकरण लड़कियों को रोजगार देकर आत्मनिर्भर बनाने की खास पहल की है। इसके तहत प्राधिकरण लड़कियों को हुनरमंद बनाने के लिए दो निजी संस्थाओं के साथ मिलकर निशुल्क विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाएगा। ट्रेनिंग के बाद उन्हें नौकरी दिलाने में भी मदद की जाएगी। इसके साथ ही 22 मार्च को कौशल प्रशिक्षण मेला भी आयोजित होगा।
विज्ञापन

प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नरेंद्र भूषण ने मंगलवार को आधार हाउसिंग फाइनेंस और वाई4डी संस्था के साथ बैठक की। आधार हाउसिंग फाइनेंस अपने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी (सीएसआर) फंड के जरिये विशेष प्रशिक्षण प्रोग्राम व कौशल प्रशिक्षण मेले का खर्च वहन करेगा। इसे ग्रेटर नोएडा आधार कौशल ट्रेनिंग प्रोग्राम नाम दिया गया है। पहले चरण में 5 बैच में करीब 250 लड़कियों को ट्रेनिंग दी जाएगी। इसका सेंटर एनआईएमटी कॉलेज में बनेगा। यह प्रशिक्षण दो माह का होगा। एक माह के लिए कैंपस ट्रेनिंग और एक माह कंपनियों में प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। अप्रैल से इसकी शुरुआत करने की तैयारी है। लड़कियों को इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान लड़कियों को हॉस्टल की भी सुविधा दी जाएगी। इसके लिए आधार हाउसिंग ने नोएडा-ग्रेनो की कई कंपनियों से करार हो चुका है। बैठक में ओएसडी सचिन कुमार सिंह, जीएम प्रोजेक्ट एके अरोड़ा, डीजीएम सीके त्रिपाठी व प्रबंधक वैभव नागर और आधार हाउसिंग व वाई 4 डी संस्था के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
आईआईटीजीएनएल टाउनशिप में बनेगा विश्वस्तरीय स्किल डेवलपमेंट सेंटर
स्थानीय युवाओं को विश्वस्तरीय स्किल डेवलपमेंट सेंटर में प्रशिक्षण और रोजगार पाने का मौका जल्द मिल सकता है। इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप ग्रेटर नोएडा लिमिटेड (आईआईटीजीएनएल) की इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप में विश्वस्तरीय स्किल डेवलपमेंट सेंटर बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। आईआईटीजीएनएल, राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) और नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एनआईसीडीसी) के सहयोग से बनने वाले इस सेंटर में यहां की कंपनियों की जरूरत के हिसाब से युवाओं को अलग-अलग ट्रेड में हुनरमंद बनाया जाएगा। शोध से जुड़े कार्य भी होंगे। इस सेंटर के लिए जमीन और इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने का जिम्मा आईआईटीजीएनएल पर होगा, जबकि एनएसडीसी इसकी तकनीकी पार्टनर होगी। दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के तहत आने वाले सभी राज्यों में इसी तरह का विश्वस्तरीय स्किल डेवलपमेंट सेंटर बनाने की योजना है। इसका मॉड्यूल तय करने पर विचार-विमर्श चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें