फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधि:-कहीं स्टार प्रचारकों की फौज तो कहीं गिनती के धुरंधर

विज्ञापन
विज्ञापन
-भाजपा को छोड़कर दूसरी पार्टियों के प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों का टोटा
विज्ञापन




माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर संसदीय सीट पर प्रचार के लिए कहीं स्टार प्रचारकों की फौज तैयार खड़ी है तो कही गिनती के धुरंधरों के ही मैदान में आने की उम्मीद है। भारतीय जनता पार्टी ने पहले ही अपने स्टार प्रचारकों की घोषणा कर दी है। उनमें से कई स्टार प्रचारक यहां प्रचार के लिए आएंगे। वहीं, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के स्टार प्रचारक भी चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में यहां उतरेंगे।

भारतीय जनता पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रबुद्ध सम्मेलन में शामिल हो चुके हैं। डॉ. महेश शर्मा के नामांकन के दौरान यूपी के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक यहां पहुंचे। इसी तरह से शनिवार को बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी शामिल हुए। अब आज स्वतंत्र देव सिंह यहां पहुंचेंगे। इसी तरह से अलग-अलग दिन भाजपा के स्टार प्रचारक यहां आएंगे। भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में जल्द ही गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई स्टार प्रचारक आएंगे। सांसद सुरेंद्र सिंह नागर यहीं से राज्यसभा सांसद हैं। वह हर कार्यक्रम में शरीक हो रहे हैं। भाजपा के महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने बताया कि विधायक पंकज सिंह के साथ वह क्षेत्र का लगातार दौरा कर रहे हैं। विधायक तेजपाल नागर भी क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान काफी सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर से बहुजन समाज पार्टी की ओर से बताया गया कि बसपा सुप्रीमो मायावती 20 अप्रैल के आसपास बुलंदशहर और गौतमबुद्ध नगर के प्रत्याशियों के प्रचार के लिए आ सकती हैं। इसके अलावा पार्टी में दूसरे और तीसरे पोजिशन के नेता भी यहां चुनाव प्रचार के लिए आ सकते हैं। समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष आश्रय गुप्ता ने बताया कि पार्टी ने पहले ही स्टार प्रचारकों की सूची घोषित की है। इसमें अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम प्रमुखता से शामिल है। उनका कहना है कि जातिगत समीकरण के आधार पर प्रचार के लिए यहां नेता आएंगे। उनका दावा है कि उनके पास स्टार प्रचारकों की कमी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें