फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के सभी 41 छात्र यूक्रेन से वापस लौटे

विज्ञापन
छात्रा अपने अनुभव बताती हुई - फोटो : Mewat
विज्ञापन
नूंह। यूक्रेन में शिक्षा ग्रहण करने गए जिले के सभी 41 विद्यार्थी स्वदेश लौटे चुके हैं। ऑपरेशन गंगा के तहत सोमवार को 10 छात्र-छात्राएं सकुशल अपने घरों को लौट आए हैं। इसके लिए उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार का आभार प्रकट किया। छात्र-छात्राओं ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने उन्हें सुरक्षित स्वदेश लाने में अपना दायित्व सजगता से निभाया है। सोमवार को नूंह पहुंची भाजपा नेता जाहिद हुसैन की बेटी रुहाना परवीन और बेटे आवेज हुसैन से भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र पटेल व अन्य लोगों ने मुलाकात की। उपायुक्त अजय कुमार ने कहा कि जिले के कुल 41 छात्र-छात्राएं यूक्रेन में पढ़ाई के लिए गए थे। जोकि सभी सोमवार को अपने घर लौट आए हैं।
विज्ञापन

यूक्रेन नागरिकों ने ट्रेन में किया अभद्र व्यवहार
रुहाना परवीन और आवेज हुसैन ने बताया कि रूसी सेना द्वारा यूक्रेन के खारखीव में एक मार्च को भारतीय छात्र की मौत वाले दिन वह एक बेसमेंट में फंसे रहे। लगातार सात दिनों तक वह भूखे-प्यासे रहे। एक बार उन्हें लगा कि अब बचेंगे नहीं। लेकिन, वह बड़ी मुश्किल से हंगरी बॉर्डर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ यूक्रेन के नागरिकों ने ट्रेन में कई बार अभद्र व्यवहार किया। उन्हें रेल में भी नहीं बैठने दिया। बिना भोजन पानी के वह लगातार कई दिनों तक भूखे रहे। भाजपा नेता जाहिद हुसैन के बेटे और बेटी से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने घर लौटने पर बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें